अखंड रामचरित मानस पाठ आयोजित
बांका। चीर नदी तट पर अवस्थित सती काली मंदिर पंजवारा में सस्वर अखंड रामचरित मानस पाठ का आयोजन मंगलवार से किया गया।
By JagranEdited By: Published: Wed, 28 Oct 2020 11:23 PM (IST)Updated: Wed, 28 Oct 2020 11:23 PM (IST)
बांका। चीर नदी तट पर अवस्थित सती काली मंदिर पंजवारा में सस्वर अखंड रामचरित मानस पाठ का आयोजन मंगलवार से किया गया। इसका समापन गुरुवार को होगा। यहां पर यह आयोजन बीते तीन दशक से अधिक समय से हर वर्ष आश्विन शुक्ल पक्ष के दशहरा उपरांत एकादशी तिथि से किया जाता है। जो तीन दिनों तक चलता है। इस आयोजन में समाज के सभी वर्गों की बढ़ चढ़कर सहभागिता रहती है। पाठ के आयोजन से मंदिर परिसर में भक्तिमय माहौल बना हुआ है। इसे सफल बनाने में डॉ. सुबोध मिश्रा, दिवाकर ठाकुर, पीतांबर झा, निशिकांत झा, चून्ना ठाकुर, विश्वजीत मिश्रा आदि अन्य सक्रिय सहयोग निभा रहे हैं।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें