Move to Jagran APP

समारोहपूर्वक मनी सुभाष की जयंती, लोगों ने किया नमन

जाटी बांका रविवार को देश के महान स्वतंत्रता सेनानी नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की जयंती मनाई गई। इस क्रम में उनके व्यक्तित्व व कृतित्व पर चर्चा की गई। शहर के पुरानी पुलिस लाइन के समीप एमयूसीसी परिसर में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 125वीं जयंती मनाई गई।

By JagranEdited By: Published: Sun, 23 Jan 2022 09:38 PM (IST)Updated: Sun, 23 Jan 2022 09:38 PM (IST)
समारोहपूर्वक मनी सुभाष की जयंती, लोगों ने किया नमन
समारोहपूर्वक मनी सुभाष की जयंती, लोगों ने किया नमन

फोटो: 23 बीएएन 1, 22

loksabha election banner

- कांग्रेस ने उठाई शहर में नेताजी की प्रतिमा स्थापित करने की मांग

- बोस को विश्व के महान नेताओं में से एक बताया

- आदर्शों एवं उनके व्यक्तित्व पर चर्चा की

जाटी, बांका : रविवार को देश के महान स्वतंत्रता सेनानी नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की जयंती मनाई गई। इस क्रम में उनके व्यक्तित्व व कृतित्व पर चर्चा की गई। शहर के पुरानी पुलिस लाइन के समीप एमयूसीसी परिसर में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 125वीं जयंती मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता बिहार पुलिस मेंस एसोसिएशन के प्रदेश उपाध्यक्ष उपेन्द्र सिंह यादव ने की। छात्र-छात्राओं ने सुभाष चंद्र बोस को विश्व के महान नेताओं में से एक बताया। कहा कि देश की सेवा के लिए उन्होंने आइसीएस व आइएएस के पद को त्याग दिया था। मु. सलीम, संजीव कुमार ने भी अपना विचार रखा। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में नवनियुक्त एसआइ ऋषि यादव, मु. सादिक, मिथुन कुमार, अंकित कुमार, आयुष कुमार, प्रशांत कुमार व सलीम सहित अन्य ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कांग्रेस कार्यालय में जिलाध्यक्ष संजीव कुमार सिंह की अध्यक्षता में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती मनाई गई। जिलाध्यक्ष ने कहा कि सुभाष चंद्र बोस एक सच्चे देशभक्त थे। आजाद भारत देश नेताजी के योगदान को कभी नहीं भूला सकता। जिलाध्यक्ष ने समाहरणालय परिसर के सामने बने पार्क में नेताजी की प्रतिमा स्थापित करने की मांग की। एक साल के अंदर नेताजी की प्रतिमा कहीं स्थापित नहीं होती है तो जिला कांग्रेस कमेटी जिला कांग्रेस कार्यालय गांधी आश्रम बांका में नेता जी की प्रतिमा स्थापित करेगी। इस अवसर पर अधिवक्ता महेश्वरी प्रसाद यादव, लक्ष्मण प्रसाद सिंह, संजय झा, विनय कापरी, सुरेश प्रसाद यादव, अजय कुमार सिंह, सुबोध मिश्र, राम कृष्ण चौधरी, राघवेंद्र कुमार सिंह सहित अन्य उपस्थित थे।

बौंसी : एमके पब्लिक स्कूल, परमेश्वर लाल सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, मांझी मार्केट सहित अन्य जगहों पर उन्हें याद किया। मांझी मार्केट में भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश मंत्री सुमन सौरभ की अगुआई में नेताजी की जयंती मनाई गई। मौके पर व्यवसायियों के बीच मिठाई भी बांटी गई। इस अवसर पर व्यवसायी विपिन मिश्रा, नवनीत आनंद, अजय साह, राकेश ठाकुर, चंदन कुमार, विपिन शर्मा सहित अन्य मौजूद थे। इसके अलावा एमके पब्लिक स्कूल में निदेशक राजीव कुमार सिंह की अगुवाई में जयंती मनाई गई। प्रधानाचार्य निजात खान सहित अन्य शिक्षक-शिक्षिका मौजूद थे। सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में प्रधानाचार्य संजीव कुमार झा के नेतृत्व में मनाई गई।

रजौन: हरचंडी एवं टेकनी गांव में नेताजी की जयंती मनाई गई। मुखिया भैरो सिंह कुशवाहा के आवास पर शंभू चेतन महाराज ने सुभाष चंद्र बोस के आदर्शों एवं उनके व्यक्तित्व पर चर्चा की। इस मौके पर उप प्रमुख गुड्डू राजा, उप मुखिया अखिलेश कुमार, सरपंच राजीव कुमार, पंसस शरण लता सिंह, मु. नौशाद, पूर्व सरपंच योगेंद्र सिंह, गौरव कुमार, रुपेश भगत, अरविद दास, कुसुम राम समेत दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे। वही, टेकनी गांव के दुर्गा मंदिर में भी जयंती मनाई गई। सरपंच पति मनोज मिश्रा, विपिन कुमार साह, राजकुमार भारती, जितेंद्र ठाकुर, राजीव कुमार पासवान एवं मनोज कुमार साह मौजूद थे।

बाराहाट: श्रमिक केंद्र इंटक कार्यालय में जयंती मनाई गई। इंटक के जिलाध्यक्ष विनय कुमार कापरी ने नेताजी के योगदान को याद किया। जयंती पर प्रखंड अध्यक्ष इंटक बालेसर ठाकुर,मुन्ना मंडल, जयराम ठाकुर, सरदार सुबोध पासवान, मन्नू रावत, राहुल यादव अमित सिंह, प्रीतम कुमार थे।

पंजवारा: पंजवारा में गांधी मैदान स्थित नेताजी की प्रतिमा पर लोगों ने पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें याद किया। मौके पर मूर्ति दाता परिवार के वापी सेनगुप्त, मुखिया भोला पासवान, थानाध्यक्ष अनिल कुमार साव, आरएसएस के नरेंद्र चौबे, सुबोध साह मौजूद थे।

-------

अभाविप ने नेताजी को किया याद

संवाद सहयोगी, बौंसी (बांका): अभाविप नगर इकाई ने नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की 125वीं जयंती पराक्रम दिवस के रूप में मनाई। कार्यक्रम में राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री श्रीनिवास, बिहार प्रदेश संगठन मंत्री डा. सुग्रीव कुमार, प्रदेश सह संगठन मंत्री धीरज कुमार, जिला प्रमुख प्रदीप कुमार झा सहित अन्य मौजूद थे। जिला प्रमुख ने कहा कि आजादी के सभी वीर योद्धाओं में नेताजी सुभाष चंद्र बोस का पराक्रम एक महानायक की भांति रहा। जिन्हें देश और देशवासी कभी भुला नहीं सकते हैं। इस मौके पर जयशंकर चौधरी, संदीप कुमार राणा, रोहित कुमार, दीपक कुमार झा, कन्हैया कुमार आदि कार्यकर्ता मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.