बैजनाथपुर गांव में गोली चलाने वाला पिस्टल के साथ गिरफ्तार
बांका। प्रखंड क्षेत्र के करहरिया पंचायत अंतर्गत बैजनाथपुर गांव में शनिवार की शाम जुआ खेलने के दौरान पैसे की लेन देन को लेकर दो पक्षों के बीच हुए विवाद के दौरान गोलीबारी हुई थी।
बांका। प्रखंड क्षेत्र के करहरिया पंचायत अंतर्गत बैजनाथपुर गांव में शनिवार की शाम जुआ खेलने के दौरान पैसे की लेन देन को लेकर दो पक्षों के बीच हुए विवाद के दौरान गोलीबारी हुई थी। इस मामले में पिस्टल निकाल कर फायर करने वाला मु. अब्बास को पुलिस ने पिस्टल के साथ गिरफ्तार कर लिया है।
थानाध्यक्ष महेश्वर प्रसाद राय ने बताया कि गांव के मु. यूनुस अंसारी के आवेदन पर अब्बास सहित पांच लोग मु. शब्बास, मु. रईस, मु. चिनो, मु. गुलजार पर आर्म्स एक्ट का केस दर्ज किया गया है। बताया जाता है कि बगीचे में जुआ खेलने के दौरान हुए विवाद के बाद घर आकर मु अब्बास और उसके पुत्र ने मिलकर जहांगीर से विवाद करने लगा और बात बात में ही घर से पिस्टल निकाल कर फायर किया। जिसमें एक महिला बीबी रेहाना खातून बाल-बाल बच गई। गोली उस महिला के कान के बगल से निकल गई। जिसकी आवाज से महिला जमीन पर अचेत होकर गिर पड़ी। जिसे धोरैया अस्पताल में इलाज के लिए भेजा गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस ने अब्बास को पिस्टल के साथ गिरफ्तार कर लिया। घटना में शामिल अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।