Move to Jagran APP

देवघर की लड़की चांदन से बरामद

बांका। झारखंड के देवघर जिला के सारठ थाना से प्रेमी के साथ भागी युवती को चांदन थानाध्यक्ष श्रीकांत चौ

By JagranEdited By: Published: Thu, 21 Jun 2018 09:01 PM (IST)Updated: Thu, 21 Jun 2018 09:01 PM (IST)
देवघर की लड़की चांदन से बरामद
देवघर की लड़की चांदन से बरामद

बांका। झारखंड के देवघर जिला के सारठ थाना से प्रेमी के साथ भागी युवती को चांदन थानाध्यक्ष श्रीकांत चौहान ने प्रेमी के घर नावाडीह से बरामद कर लिया। लड़की के पिता ने सारठ थाना में अपनी लड़की के अपहरण का मामला दर्ज कराया है। थानाध्यक्ष ने सारठ थाना को सूचना देकर लड़की को सौंपने की तैयारी की जा रही है। बरामद लड़की ने बताया कि नावाडीह निवासी सुमन रमानी के साथ कई वर्षों से उसका प्रेम चल रहा था। सुमन कोलकता में काम करता है और अपनी बहन के घर आता जाता था। उसी में दोनों के बीच प्यार हो गया। उसके परिवार के लोग इस शादी के लिए तैयार नहीं थे। इसलिए दोनों ने एक साथ भाग कर देवघर मंदिर में 18 जून को शादी कर ली। दोनों ने जीवन भर साथ रहने की कसमें खाई है। पुलिस लड़के को खोजने का प्रयास कर रही है। शैक्षणिक प्रमाण पत्र के मुताबिक लड़की की आयु 18 साल से कम है।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.