Move to Jagran APP

बंधन बैंक कर्मी लूटकांड में शामिल दो अन्य आरोपित गिरफ्तार

संवाद सूत्र बेलहर (बांका) थाना क्षेत्र के बेलहर-झाझा मुख्यमार्ग स्थित बिनोवानगर गांव के बगल तीनपहड़िया पास सात जनवरी को संग्रामपुर शाखा के बंधन बैंक कर्मी वसीम अकरम से हुई 35 हजार रुपये नगदी मोबाइल और टेबलेट लूटकांड में शामिल दो लुटेरों को स्थानीय पुलिस ने बुधवार रात गिरफ्तार कर लिया है।

By JagranEdited By: Published: Thu, 20 Jan 2022 10:03 PM (IST)Updated: Thu, 20 Jan 2022 10:03 PM (IST)
बंधन बैंक कर्मी लूटकांड में शामिल दो अन्य आरोपित गिरफ्तार
बंधन बैंक कर्मी लूटकांड में शामिल दो अन्य आरोपित गिरफ्तार

संवाद सूत्र, बेलहर (बांका): थाना क्षेत्र के बेलहर-झाझा मुख्यमार्ग स्थित बिनोवानगर गांव के बगल तीनपहड़िया पास सात जनवरी को संग्रामपुर शाखा के बंधन बैंक कर्मी वसीम अकरम से हुई 35 हजार रुपये नगदी, मोबाइल और टेबलेट लूटकांड में शामिल दो लुटेरों को स्थानीय पुलिस ने बुधवार रात गिरफ्तार कर लिया है। जबकि घटना में शामिल दो अन्य लुटेरों की भी पहचान कर ली गई है। गिरफ्तार लुटेरों में सिमरिया गांव निवासी शैलेश पंडित के पुत्र शत्रुघ्न कुमार और भोजपुर गांव निवासी तिलेश्वर पंडित के पुत्र रामचंद्र कुमार शामिल हैं। घटना का मास्टरमाइंड सिमरिया गांव के ही मनोज कुमार पंडित एवं त्रिशूल पंडित पुलिस पकड़ से अब भी दूर है। जिसके लिए पुलिस संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। गिरफ्तार आरोपित रामचंद्र कुमार के पास से लूटी गई टेबलेट और शत्रुघ्न के पास से मोबाइल बरामद कर लिया गया है।

loksabha election banner

फरार आरोपित मनोज कुमार पंडित पहले एक फाइनेंस कंपनी में काम करता था। बंधन बैंक के कार्यों से वह भलीभांति वाकिफ था। टेंगरा गांव में उसका ससुराल था। उसके ससुर घर पर ही पैसों की जमा निकासी बैंक कर्मी द्वारा किया जाता था। उसने गांव एवं भोजपुर के तीन साथियों के साथ मिलकर लूट की योजना बनाई। कर्मी के टेंगरा गांव से निकलने की खबर मिलते ही सभी साथी सक्रिय हो गया ।पहचान छुपाने के लिए चेहरे पर नकाब लगा लिया। और हथियार के बल पर लूट की घटना को अंजाम दिया। बैंक कर्मी द्वारा लुटेरों के बताए गए हुलिए पर पुलिस ने जांच की। जिसमें पुलिस के शक की सुई आरोपितों तरफ घूमी। जब एक की गिरफ्तारी हुई तो घटना का पोल परत दर परत खुल गई। थानाध्यक्ष विनोद कुमार ने बताया बंधन बैंक कर्मी लूटकांड में शामिल दो लुटेरों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। जबकि मास्टर माइंड सहित अन्य की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.