साहित्यकारों ने नामवर को किया याद
बांका। प्रख्यात आलोचक और साहित्यकार प्रो. नामवर ¨सह के निधन पर गुरुवार शाम साहित्यकारों ने श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया।
बांका। प्रख्यात आलोचक और साहित्यकार प्रो. नामवर ¨सह के निधन पर गुरुवार शाम साहित्यकारों ने श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया। ¨हदी साहित्य सम्मेलन के तत्वावधान में वरिष्ठ साहित्यकार शंकर दास की अध्यक्षता में इसका आयोजन हुआ। साहित्यकारों ने कहा कि नामवर के निधन से ¨हदी साहित्य के एक युग का अंत हो गया। राजेंद्र यादव के बाद नामवर ¨सह राष्ट्रीय स्तर पर ¨हदी का प्रतिनिधित्व करने वाला बड़ा नाम था। साहित्यकार से पहले वे कुशल प्राध्यापक भी रहे। जेएनयू जैसे बड़े विवि से उनका नाम जुड़ा रहा। बाद में ¨हदी के कई बड़े संस्थान से जुड़े रहे। उनके कई शिष्य अभी पत्रकारिता से लेकर लेखन तक राष्ट्रीय फलक पर चमक रहे हैं। उनकी कमी की भरपाई असंभव है। कुंज बिहारी दास, लक्ष्मण मंडल, अजय दास, केदार ¨सह, मयंक दत्त, नंदकिशोर कर्ण प्रेमधन, सुनील कुमार झा सारंग, अंबिका झा हनुमान, डॉ. अचल बिहारी मौजूद थे। इस मौके पर पुलवामा के शहीद जवानों को भी श्रद्धांजलि अर्पित की गयी। साहित्यकारोंने कहा कि आज एक साथ कलम के सिपाही और देश के सिपाही को नमन किया जा रहा है। अंत में निधन पर दो मिनट का मौन रख श्रद्धांजलि अर्पित की गयी।