मारिये नहीं, मास्क नहीं है तो चालान काटिए
संवाद सहयोगी बांका कोरोना के बढ़ते मामले को देखते हुए पुलिस प्रशासन पूरी तरह से सजग हो गया है। मंगलवार की दोपहर शहर के सभी मुख्य चौराहे पर मास्क जांच अभियान चलाया गया। इस अभियान में जांच के डर से कई बाइक सवार व चारपहिया चालक इधर-उधर भागते नजर आने लगे।
फोटो: 18 बीएएन 02
संवाद सहयोगी, बांका : कोरोना के बढ़ते मामले को देखते हुए पुलिस प्रशासन पूरी तरह से सजग हो गया है। मंगलवार की दोपहर शहर के सभी मुख्य चौराहे पर मास्क जांच अभियान चलाया गया। इस अभियान में जांच के डर से कई बाइक सवार व चारपहिया चालक इधर-उधर भागते नजर आने लगे।
शहर के गांधी चौक पर महिला पुलिस ने कुछ के साथ मारपीट भी की है। जिससे लोगों में नाराजगी है। लोगों ने कहा कि मास्क नहीं रहने पर पुलिस चालान काटे, लाठी क्यों चलाई है। मारपीट का वीडियो बनाने पर एक पूर्व वार्ड आयुक्त के भाई को पुलिस जीप में बैठा लिया गया। बीच चौक पर पुलिस की सीनाजोरी से स्थानीय लोगों में नाराजगी है। थानाध्यक्ष शंभु यादव ने बताया कि करीब तीन सौ लोगों का चालान काटा गया है। कई बार सूचना प्रसारित होने के बाद भी लोग मास्क नहीं पहन रहे हैं। ऐसे लोगों को सख्त हिदायत दी जा रही है। टाउन थाना के एसआइ अरूण सिंह के नेतृत्व में गांधी चौक पर अभियान चलाया जा रहा रहा था।
--------------
कोट
मारपीट का मामला संज्ञान में आया है। इसकी जांच की जाएगी। कुछ लोगों को रुकने का इशारा करने पर पुलिस से उलझ गए थे। वैसे, पिटाई की बात गलत है। इसकी जांच की जाएगी।
डीसी श्रीवास्तव, प्रभारी एसपी सह एसडीपीओ
--------------
रजौन में 31 का कटा चलान
रजौन (बांका) : प्रखंड क्षेत्र में कोरोना संक्रमण की चेन को तोड़ने के लिए लगातार मास्क जांच है अभियान चलाया जा रहा है। मंगलवार को प्रखंड कार्यालय के समीप बीडीओ राजकुमार पंडित, सीओ मु. मोइनुद्दीन, सर्किल इंस्पेक्टर राजेश कुमार एवं थानाध्यक्ष बीडी पासवान ने संयुक्त रुप से मास्क जांच अभियान चलाया। इस दौरान इन अधिकारियों ने 31 वाहन चालकों एवं राहगीरों से मास्क पहनकर नहीं चलने के कारण जुर्माना लगाया। इन लोगों से करीब 1550 रुपया जुर्माना वसूल किया गया। बीडीओ ने बताया कि कोरोना संक्रमण के कारण जिलाधिकारी के निर्देश पर मास्क जांच अभियान चलाया जा रहा है।