अतिक्रमण में टूटा मकान, पुलिस ने चटकाई लाठी
बांका। शहर के रामगढ़ में सरकारी जमीन को अतिक्रमण कर पक्का मकान बनाने को लेकर एसडीओ मनोज कुमार चौधरी
बांका। शहर के रामगढ़ में सरकारी जमीन को अतिक्रमण कर पक्का मकान बनाने को लेकर एसडीओ मनोज कुमार चौधरी ने मंगलवार को सभी तीन घरों को तोड़ दिया। इस दौरान पुलिस को हल्का बल प्रयोग करना भी पड़ा। जिसमें कुछ लोग जख्मी भी हो गए।
जानकारी के मुताबिक सब्जी मंडी निर्माण के दौरान कुछ रामगढ़ में कुछ लोगों का घर तोड़ा गया था। जिससे तत्कालीन एसडीओ पूनम कुमारी ने दूसरी जगह आवंटित कर दी थी। आवंटित जगहों पर सभी ने पक्का मकान बनाना शुरू कर दिया। जिसकी जानकारी एसडीओ को मिलने पर जेसीबी के सहारे मंगलवार को सभी का मकान तोड़ दिया। अतिक्रमण हटाने के क्रम में चुन्नी लाल रजक, खुशबू देवी और ममता देवी के अर्धनिर्मित घर को तोड़ा गया। विरोध करने पर पुलिस के डंडे से चुन्नीलाल रजक को हाथ में चोट लग गई। चुन्नी ने बताया कि बाजार बसाए जाने के दौरान तत्कालीन एसडीओ ने ही जमीन आवंटित किया था। इस पर निर्माण किया जा रहा था। उन्होंने बताया कि किसी खास लोगों के इशारे पर प्रशासन द्वारा गलत काम किया जा रहा है। कुछ ही दिनों के बाद घर में बेटी की शादी होने वाली है। लेकिन प्रशासन ने आकर पूरा घर ही तोड़ दिया। इतना ही नहीं पुलिस के कोपभाजन का शिकार दिव्यांग सूरज रजक भी बना। अतिक्रमण हटाने के दौरान विरोध जताने पर उसे पुलिस कर्मियों ने घसीट कर हटा दिया। इस मामले में एसडीओ ने बताया कि अतिक्रमण किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। आने वाले दिनों में बाजार से भी अतिक्रमण हटाया जायेगा।