बकरी को बचाने में बाइक सवार जख्मी
बांका। कटोरिया-बलियामहरा मुख्य मार्ग पर कटोरिया रेफरल अस्पताल के निकट बकरी बचाने में सुईया थाना क्षे
By JagranEdited By: Published: Fri, 22 Jun 2018 06:44 PM (IST)Updated: Fri, 22 Jun 2018 06:44 PM (IST)
बांका। कटोरिया-बलियामहरा मुख्य मार्ग पर कटोरिया रेफरल अस्पताल के निकट बकरी बचाने में सुईया थाना क्षेत्र के टोनापाथर गांव के विसु पांडे बीच सड़क पर ही गिर गया। जख्मी को उपचार के लिए देवघर एक निजी क्लीनिक में भर्ती किया गया है। जानकारी के अनुसार जख्मी भादरिया गांव से पूजा कराकर बाइक से अपना घर टोनापाथर जा रहा था। रेफरल अस्पताल के पास एक बकरी दौड़कर बाइक से टकरा गई। जिसके चलते बाइक चालक असंतुलित होकर बीच सड़क पर ही गिर गया। जिसमें उसका एक हाथ टूट गया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें