Move to Jagran APP

बांका में पर्यटन को मिला नया आयाम, जल्द होगा माडल अस्पताल का सपना पूरा

संवाद सहयोगी बांका गणतंत्र दिवस के मौके पर बुधवार को शान से तिरंगा लहराया गया। मुख्य कार्यक्रम आरएमके मैदान पर हुआ। जहां डीएम सुहर्ष भगत ने झंडोत्तोलन किया। अपने संबोधन में डीएम ने कहा कि जिला में कई नई चीजों पर काम किया जा रहा है। स्वास्थ्य व्यवस्था को दुरूस्त करते हुए एक हजार एमपीएल का आक्सीजन प्लांट सदर अस्पताल में चालू कर दिया गया है।

By JagranEdited By: Published: Thu, 27 Jan 2022 10:02 PM (IST)Updated: Thu, 27 Jan 2022 10:02 PM (IST)
बांका में पर्यटन को मिला नया आयाम, जल्द होगा माडल अस्पताल का सपना पूरा
बांका में पर्यटन को मिला नया आयाम, जल्द होगा माडल अस्पताल का सपना पूरा

- 73वें गणतंत्र दिवस पर डीएम ने आरएमके मैदान पर फहराया तिरंगा

loksabha election banner

- ओढ़नी डैम में पर्यटकों की संख्या लगातार बढ़ रही

- परेड में जिला पुलिस बल, महिला पुलिस और होमगार्ड के जवानों ने लिया भाग

फोटो: 27 बीएएन 22, 23, 24, 25

संवाद सहयोगी, बांका: गणतंत्र दिवस के मौके पर बुधवार को शान से तिरंगा लहराया गया। मुख्य कार्यक्रम आरएमके मैदान पर हुआ। जहां डीएम सुहर्ष भगत ने झंडोत्तोलन किया। अपने संबोधन में डीएम ने कहा कि जिला में कई नई चीजों पर काम किया जा रहा है। स्वास्थ्य व्यवस्था को दुरूस्त करते हुए एक हजार एमपीएल का आक्सीजन प्लांट सदर अस्पताल में चालू कर दिया गया है। जिससे पाइप लाइन के द्वारा आक्सीजन की आपूर्ति शुरू कर दी गई है। जल्द ही सदर अस्पताल में सिटी स्कैन की भी सुविधा बहाल हो जाएगी।

स्वास्थ्य सेवा को बेहतर बनाने के लिए 31 करोड़ की लागत से माडल अस्पताल का निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है। कोरोना बीमारी का जिक्र करते हुए कहा कि जिला में 14 लाख 43 हजार से अधिक लोगों की जांच में 6253 लोग संक्रमित पाए गए थे। जिसमें से अधिकतर लोग स्वस्थ हो गए हैं। कोविड टीकाकरण में बेहतर उपलब्धि प्राप्त करते हुए 21 लाख 16 हजार से अधिक लोगो को टीका लगाया गया है। 15 से 18 वर्ष आयु वाले 36 हजार चार सौ युवाओं को कोविड का टीका लगा गया है। पिछली बार में जिला में कोविड से 142 लोगों की मौत हुई थी। जिसमें से सभी के आश्रितों को मुआवजा राशि दी गई है। शहर से मात्र 16 किलोमीटर की दूरी पर ओढ़नी डैम में पर्यटकों की संख्या लगातार बढ़ रही है। कोविड प्रोटोकाल के तहत इस वर्ष भी झांकी नहीं निकाली गई। वहीं परेड में बिहार पुलिस, जिला बल पुलिस, महिला पुलिस व होमगार्ड के जवान ने परेड में हिस्सा लिया। मौके पर डीएम व एसपी अरविद कुमार गुप्ता ने परेड का निरीक्षण किया। इस अवसर पर एडीएम माधव कुमार सिंह, एसडीओ डा. प्रीति, डीसीएलआर पारूल प्रिया, एसडीपीओ डीसी श्रीवास्तव, मुख्यालय डीएसपी मंगेश कुमार सिंह, पर्यटन पदाधिकारी महफूज आलम, जिला जनशिकायत पदाधिकारी निधि कुमारी, सीएस डा. सुधीर कुमार महतो, जिला उपनिर्वाचन पदाधिकारी सुरेश प्रसाद, डीपीओ निशिथ प्रणीत सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।

इधर, न्यायालय में जिला जज रामबाबू त्रिपाठी, एसपी कार्यालय में एसपी अरविद कुमार गुप्ता, एसडीओ कार्यालय में एसडीओ प्रीति, जिप कार्यालय में अध्यक्ष सुनील सिंह, नप कार्यालय में अध्यक्ष संतोष सिंह, जिला विधिज्ञ संघ में अध्यक्ष संजय सिंह, सार्वजनिक डिग्री कालेज सर्वोदयनगर में प्राचार्य डा बुलबुल कुमारी द्वारा, सार्वजनिक इंटर कालेज की प्राचार्य प्रो कुमारी मीना एवं सार्वजनिक उच्च विद्यालय सर्वोदयनगर में प्रधानाध्यापक कपिलदेव मंडल ने झंडोत्तोलन किया। महाविद्यालय के संस्थापक महेश्वरी यादव, अध्यक्ष श्यामसुंदर सिंह, उमेश प्रसाद यादव, दिनेश प्रसाद यादव, भैरव प्रसाद मंडल, मोहन मंडल, डा विजय कुमार यादव,पूनम पाठक, रुपम कुमारी, अश्वनी कुमारी , डा नरेश कुमार सहित अन्य थे। डीलर एसोसिएशन कार्यालय में नगर अध्यक्ष रामानंद झा, जयगुरु आटो मोबाइल्स में संजीव शर्मा एवं अनुपम गर्ग, कांग्रेस कार्यालय में जिलाध्यक्ष संजीव कुमार सिंह, जदयू में जिलाध्यक्ष अमरेंद्र सिंह, भाजपा कार्यालय में जिलाध्यक्ष विकास सिंह ने झंडा ध्वजारोहण किया। पूर्व मंत्री रामनारायण मंडल सहित अन्य थे। स्वामी विवेकानंद केंद्र कन्याकुमारी शाखा में नगर संयोजक विश्वजीत ने ध्वज को सलामी दी गई। सह संयोजक राघवेंद्र सिंह, कांग्रेस जिलाध्यक्ष संजीव कुमार सिंह, अधिवक्ता महेश्वरी प्रसाद यादव सहित अन्य थे। बांका राजद कार्यालय में पार्टी जिलाध्यक्ष अर्जुन ठाकुर और बांका प्रखंड कार्यालय में प्रमुख हेमा देवी ने झंडोत्तोलन किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.