बीमारियों के लक्षण व उपाय की मिली जानकारी
बांका। रविवार को तारा मंदिर के प्रांगण में लोगों को जानलेवा बीमारी के उपचार व इससे बचाव के उपाय बताए गए।
बांका। रविवार को तारा मंदिर के प्रांगण में लोगों को जानलेवा बीमारी के उपचार व इससे बचाव के उपाय बताए गए। अर्थव वेलफेयर सोसायटी की ओर से संस्था के अध्यक्ष घनश्याम तिवारी की अध्यक्षता में स्टेट को-आर्डिनेटर सुमित कुमार व जोनल को-आर्डिनेटर अमित कुमार लोगों को स्वाइन फ्लू, डेंगू, चिकनगुनियां, मस्तिष्क ज्वार, मलेरिया आदि बीमारी से बचाव के उपाय बताए। साथ ही विभिन्न बीमारियों के लक्षण की भी जानकारी दी। ताकि ऐसी बीमारी होने पर लोग सही समय पर इसकी पहचान कर चिकित्सीय सेवा का लाभ ले सकें। इस दौरान संस्था के अध्यक्ष ने कहा कि बढ़ते पर्यावरण प्रदूषण व वायुमंडल में हो रहे बदलाव के कारण भी कई नई बीमारियां उत्पन्न हो रही है। लेकिन इससे घबराकर नहीं बल्कि इसका सामना कर सही समय पर उचित इलाज के माध्यम से स्वस्थ्य जीवन बीता सकते हैं। इसके लिए परहेज व खान-पान में सही अभिरूची के साथ बीमारियों के पहचान की जानकारी होनी चाहिए। लोगों के बीच इसकी जितनी अधिक जानकारी होगी उतना ही लोग स्वस्थ्य व सुरक्षित रहेंगे। मौके पर संस्था के जिला कोडिनेटर अशोक मंडल, पूजा देवी, अमरेंद्र कुमार, रीना देवी, सौरभ कुमार सिन्हा, धनंजय ठाकुर, मुकेश कुमार, ब्रजेश यादव, विपिन चौधरी, मनीष, भरत, कालीचरण सहित अन्य उपस्थित थे।