Move to Jagran APP

पकरिया में असामाजिक तत्वों ने तीन दर्जन पेड़ काट डाले

बांका। एक तरफ बिहार पृथ्वी दिवस पर पौधारोपण कर पर्यावरण का संकल्प ले रहे हैं। दूसरी ओर पर्यावरण के दुश्मन पेड़ को काट रहे हैं।

By JagranEdited By: Published: Sun, 09 Aug 2020 11:32 PM (IST)Updated: Mon, 10 Aug 2020 06:13 AM (IST)
पकरिया में असामाजिक तत्वों ने तीन दर्जन पेड़ काट डाले
पकरिया में असामाजिक तत्वों ने तीन दर्जन पेड़ काट डाले

बांका। एक तरफ बिहार पृथ्वी दिवस पर पौधारोपण कर पर्यावरण का संकल्प ले रहे हैं। दूसरी ओर पर्यावरण के दुश्मन पेड़ को काट रहे हैं। ताजा मामला पकरिया गांव की है। जहां असामाजिक तत्वों ने शनिवार की रात एक किसान के खेत में लगे करीब तीन दर्जन सागवान एवं महोगनी के पेड़ काट डाले। इसको लेकर किसान योगेन्द्र प्रसाद सिंह ने अज्ञात के खिलाफ थाना में शिकायत दर्ज करायी है।

loksabha election banner

पुलिस से बताया कि घर के समीप खेत में चार दर्जन से अधिक फलदार एवं इमारती पेड़ लगाए थे। सभी पेड़ दस फीट लंबी हो गई थी। रविवार की सुबह जब खेत की तरफ टहलने निकले तो कटे पेंड को देख दंग रह गए। बताया कि आपसी रंजिश में असामाजिक तत्वों ने इस घटना को अंजाम दिया है। थानाध्यक्ष उमेश प्रसाद ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है। इससे पूर्व बेलारी गांव में भी असामाजिक तत्वों ने पांच दर्जन आम पेड़ को काट डाले थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.