बाराहाट में 90 बूथ संवेदनशील घोषित
बांका। बांका विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत बाराहाट प्रखंड के मतदान कर्मियों को चुनाव सामग्री का वितरण कर दिया गया। मंगलवार को प्रखंड कार्यालय परिसर में पोलिग टीमों को चुनाव सामग्री देने के बाद बूथ तक पहुंच गया है।
बांका। बांका विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत बाराहाट प्रखंड के मतदान कर्मियों को चुनाव सामग्री का वितरण कर दिया गया। मंगलवार को प्रखंड कार्यालय परिसर में पोलिग टीमों को चुनाव सामग्री देने के बाद बूथ तक पहुंच गया है। मतदाताओं में नए जनप्रतिनिधि चुनने को लेकर उत्साह है। सभी प्रत्याशियों ने अंतिम दिन मंगलवार को चुनावी रणनीति बनाते हुए बूथ मैनेजमेंट पर जोर दिया।
ज्ञात हो कि बाराहाट प्रखंड के एक लाख 24 सौ आठ मतदाता मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इनमें 54053 पुरुष और 48347 महिला मतदाता हैं, जबकि 151 मतदान केंद्र बनाया गया है। संवेदनशील तथा अतिसंवेदनशील मतदान केंद्रों की निगरानी के लिए एक सप्ताह से अर्धसैनिक बलों ने मोर्चा संभाल लिया है। मतदान के दौरान गड़बड़ी की कोशिश करने वालों को सीधे जेल भेज दिया जाएगा। मतदान के लिए यहां 1370 दिव्यांग मतदाताओं को चिन्हित किया गया है। जिनके लिए वाहन व ट्राइसाइकिल की व्यवस्था की गई है। चुनाव संपन्न कराने के लिए कुल 115 वाहन की व्यवस्था की गई है। 11 जोनल मजिस्ट्रेट, 11 सेक्टर मजिस्ट्रेट है। 151 सेक्टर बनाए गए हैं। बूथों की संख्या 151 है। आदर्श मतदान केंद्र दो बनाए गए हैं। महिला मतदान केंद्र की संख्या 11 है। वहीं, 90 बूथों को क्रिटिकल (संवेदनशील) घोषित किया गया है, जिन पर अर्धसैनिक बलों की तैनाती रहेगी। मतदान के लिए 600 से उपर कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है।