धोरैया में पति से विवाद पर पत्नी ने की खुदकशी
बांका। पैर पंचायत के बिसंभर गांव में गुरुवार शाम विवाहिता ने फांसी के फंदे पर झूलकर अपनी जान दे दी। शाम को महिला ने घर के अंदर मिट्टी के दीवार से लगाकर सीढ़ी लगा दी। फिर सीढ़ी पर चढ़ गमछी के सहारे बांस के ठाठ से लटक गई। मौके पर उसकी मौत हो गई।

महिला की पहचान गोपाल राय की 24 वर्षीय पत्नी मनोरमा देवी के रूप में हुई है। मनोरमा का पास के किसी व्यक्ति से अवैध संबंध था। पति इसका लगातार विरोध कर रहा था। इस बात को लेकर गुरुवार शाम दोनों में काफी विवाद हुआ। इसके बाद अंधेरा होते ही उसने अपने घर में ठाठ से लटक कर जान दे दी। घटना की सूचना पर पुलिस ने गांव पहुंच मामले की जांच की। शव कब्जे लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है। प्रभारी थानाध्यक्ष गणेश कुमार ने बताया कि आत्महत्या का मामला है। विवाहिता के मायके वालों के आने का इंतजार हो रहा है। उसी आधार पर पुलिस केस दर्ज करेगी। महिला को तीन-चार साल की एक बच्ची भी है।