रजौन में वृद्ध किराना दुकानदार की पीटकर की हत्या
बांका। किराना दुकान के पास नाश्ता करने से रोकने पर मारपीट हो गई। जिसमें बुधवार को सिंहनान तेली टोला में किराना दुकानदार वृद्ध जगदेव साह की पीट-पीट कर हत्या कर दी।
बांका। किराना दुकान के पास नाश्ता करने से रोकने पर मारपीट हो गई। जिसमें बुधवार को सिंहनान तेली टोला में किराना दुकानदार वृद्ध जगदेव साह की पीट-पीट कर हत्या कर दी। इस मामले में मृतक के पुत्र गुड्डू साह ने रघु यादव को आरोपित किया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए बांका सदर अस्पताल भेज दिया है। आरोपित घटना के बाद से फरार है।
जानकारी के अनुसार जगदेव साह किराना दुकान के पास छठ पर्व का सामान बेच रहा था। इसी क्रम में रघु यादव किराना दुकान से नाश्ता खरीद कर दुकान के पास ही खाने लगा। छठ पूजा का सामान रहने के कारण दुकान से हटकर नाश्ता करने के लिए जगदेव साह की पत्नी कल्याणी देवी ने कही। इसपर रघु यादव से विवाद करने लगा। बात इतनी बढ़ गई कि दोनों के बीच मारपीट होने लगी। जगदेव साह मारपीट की घटना को देखते हुए बगल हट कर भाग रहे थे। इसी बीच रघु यादव ने उन्हें पटक दिया। इससे वृद्ध की मौत हो गई। थानाध्यक्ष नीरज तिवारी ने बताया कि घटना के बाद आरोपित फरार है। मृतक अपने पीछे पत्नी, पुत्र श्रवण, गुड्डू, बिकेंद्र, नंदकिशोर साह एवं एक पुत्री संजू देवी, जमाई रंजीत साह सहित भरा पड़ा परिवार छोड़ गए हैं। कुछ स्वजन कोलकाता में रहने के कारण रवाना हो गए हैं। गुरुवार को शव का दाह संस्कार होगा। घटना के बाद से गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है। थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपित की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।