Move to Jagran APP

नल जल विवाद में वार्ड सदस्य के ससुर की पत्थर से कूच कर हत्या

बांका। बांका थाना क्षेत्र के गोड़ा में नल जल का पाइप लगाने के विरोध में गांव के ही मनोज यादव और वार्ड संख्या चार के वार्ड सदस्य बदमी देवी के पुत्र दिवाकर यादव के बीच गुरुवार शाम हिसक झड़प हो गई।

By JagranEdited By: Published: Thu, 13 Aug 2020 10:52 PM (IST)Updated: Thu, 13 Aug 2020 10:52 PM (IST)
नल जल विवाद में वार्ड सदस्य के ससुर की पत्थर से कूच कर हत्या
नल जल विवाद में वार्ड सदस्य के ससुर की पत्थर से कूच कर हत्या

बांका। बांका थाना क्षेत्र के गोड़ा में नल जल का पाइप लगाने के विरोध में गांव के ही मनोज यादव और वार्ड संख्या चार के वार्ड सदस्य बदमी देवी के पुत्र दिवाकर यादव के बीच गुरुवार शाम हिसक झड़प हो गई। इसमें दोनों ओर से जमकर पत्थरबाजी हुई।

loksabha election banner

इसमें वार्ड सदस्य के ससुर जीतू यादव के सिर में पत्थर लगने से वे जख्मी हो गए। उन्हें देर रात इलाज के लिए बांका सदर अस्पताल लाया गया। जहां डॉ. राजीव रंजन ने जांच कर जीतू को मृत घोषित कर दिया। वार्ड सदस्य का पुत्र दिवाकर यादव गंभीर रूप से जख्मी है। जिसका इलाज बांका सदर अस्पताल में चल रहा है। बताया जाता है कि गांव के ही मनोज यादव और वार्ड सदस्य के पति बिदेश्वरी यादव के बीच पहले से भूमि विवाद को लेकर कई बार झड़प हो चुकी है। जिसमें दोनों गुटों के कई लोग पहले भी जख्मी हो चुके हैं। गुरुवार को नल जल योजना के तहत पाइप बिछाने के दौरान वार्ड सदस्य के पुत्र दिवाकर यादव और मनोज यादव के बीच हाथापाई शुरू हो गई। दोनों ओर से पत्थरबाजी हो गई। घटना की जानकारी बांका थाना को मिली है। थानाध्यक्ष राजेश झा ने बताया कि मारपीट में एक की मौत हो गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.