पिकअप ने मारी ठोकर, पूर्व वार्ड सदस्य की मौत
संसू चांदन (बांका) थाना गेट के सामने रविवार को एक पिकअप की ठोकर से पूर्व वार्ड सदस्य मुन्ना सिंह की मौत हो गई। घटना के बाद वाहन लेकर चालक के फरार हो गया। दुर्घटना के बाद आक्रोशित स्वजन शव को घर ले गए। उन्होंने पोस्टमार्टम कराने से इन्कार कर दिया। बाद में पुलिस के समझाने पर राजी हुए।
पेज की लीड:
फोटो 23 बीएन 18
हादसा
-एक अन्य साथ जख्मी, पुलिस कर रही जांच
- सीसीटीवी कैमरे से वाहन की पहचान का हो रहा प्रयास
संसू, चांदन (बांका): थाना गेट के सामने रविवार को एक पिकअप की ठोकर से पूर्व वार्ड सदस्य मुन्ना सिंह की मौत हो गई। घटना के बाद वाहन लेकर चालक के फरार हो गया। दुर्घटना के बाद आक्रोशित स्वजन शव को घर ले गए। उन्होंने पोस्टमार्टम कराने से इन्कार कर दिया। बाद में पुलिस के समझाने पर राजी हुए।
स्वजनों ने बताया कि चांदन पंचायत के पलार ग्राम का पूर्व वार्ड सदस्य मुन्ना सिंह अपने एक सहयोगी नावाडीह निवासी शीतल राउत के साथ चादन बाजार से पैदल अपने घर की ओर जा रहे थे। थाना गेट से 50 गज की दूरी पर पीछे से पिकअप ने दोनों को ठोकर मार दिया। जिससे मुन्ना सिंह सड़क पर ही गिर पड़े और पिकअप उनकी छाती पर से गुजर गई। मौके पर मौजूद लोग जबतक उन्हें अस्पताल ले जाते उनकी मौत हो चुकी थी। उनके सहयोगी शीतल का इलाज अस्पताल में चल रहा है। मुन्ना सिंह की मौत की खबर परिवार और अन्य लोगों को मिलते ही पत्नी वार्ड नौ की सदस्य उषा सिंह सहित स्वजनों का रो -रो कर बुरा हाल था। प्रमुख रवीश कुमार, मुखिया अनिल मंडल, सरपंच राकेश कुमार सहित अन्य लोग अस्पताल पहुंचकर स्थिति की जानकारी ली। थाना के सामने से वाहन चालक द्वारा गाड़ी लेकर भागने पर पुलिस की शिथिलता पर रोष प्रकट किया। मृतक को चार पुत्री औऱ दो पुत्र है। थानाध्यक्ष रविशंकर कुमार ने बताया कि थाना औऱ सीमा पर लगे सीसीटीवी कैमरा से वाहन की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। जख्मी शीतल राउत के बयान पर मामला दर्ज करते हुए परिवार के लोगों को मुआवजा राशि दी जाएगी।