Move to Jagran APP

केंद्र सरकार की विफलता पर कांग्रेस ने दिया धरना

बांका। केन्द्र सरकार के चार साल पूरे होने पर शनिवार को कांग्रेस ने इसे विश्वासघात दिवस के रूप में मन

By JagranEdited By: Published: Sat, 26 May 2018 09:33 PM (IST)Updated: Sat, 26 May 2018 09:33 PM (IST)
केंद्र सरकार की विफलता पर कांग्रेस ने दिया धरना
केंद्र सरकार की विफलता पर कांग्रेस ने दिया धरना

बांका। केन्द्र सरकार के चार साल पूरे होने पर शनिवार को कांग्रेस ने इसे विश्वासघात दिवस के रूप में मनाया। मौके पर पार्टी जिलाध्यक्ष संजीव कुमार ¨सह के नेतृत्व में शहर के विजयनगर चौक से अंबेडकर चौक तक जुलूस निकालकर प्रदर्शन कर धरना दिया। इस क्रम में केन्द्र सरकार व प्रधान मंत्री के खिलाफ नारेबाजी की धरना की अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष ने कहा कि पिछले चार वर्षो में केन्द्र सरकार ने जनता को धोखा देने का काम की है। पीएम विकास कम विदेशी दौरे पर अधिक रहते हैं। इससे जनता की गाढ़ी कमाई काफी खर्च हो रही है। चार साल से सरकार किसान विरोधी नीतियों के साथ काम कर रही हैं। किसानों को लागत एवं न्यूनतम समर्थन मूल्य नहीं मिल रहा है। युवाओं को नौकरी नहीं मिल रही है। सभी घोषणा छलावा साबित हो रही है। जिलाध्यक्ष ने कहा कि दलित और आदिवासी महिलाओं पर अत्याचार की सबसे अधिक घटना हो रही है। जबकि देश पर तैनात जवान रोज शहीद हो रहे हैं। महिला जिलाध्यक्ष सुनैना झा ने केन्द्र सरकार को किसान व गरीब विरोधी बताया है। धरना को कांग्रेस के वरीय नेता सुरेश प्रसाद यादव, महेश्वरी प्रसाद यादव, कमलाकांत झा, लक्ष्मण प्रसाद ¨सह, प्रमोद ¨सह वेल्डन, विनय कुमार कापरी, रेखा कुमारी सोरेन, प्रदीप कुमार चतुर्वेदी, निकेश कुमार ¨सह, अजय कुमार ¨सह, दिवाकर यादव, गिरीश पासवान, मजरूलहक अंसारी, सुबोध मिश्र, संजय झा आदि ने संबोधित किया। इस अवसर पर राघवेन्द्र ¨सह, आलमगीर अंसारी, नारायण ¨सह मनोज, मदन मेहरा, जयप्रकाश मोदी, भवेश कुमार ¨सह, दीपक कुमार यादव सहित अन्य मौजूद थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.