Move to Jagran APP

सरकार कर रही किसानों के साथ सौतेला व्यवहार: कांग्रेस

बांका। सरकार के किसान विरोधी रवैये को लेकर सोमवार को कांग्रेसियों ने प्रखंड कार्यालय के समक्ष धरना दिया।

By JagranEdited By: Published: Mon, 19 Nov 2018 09:51 PM (IST)Updated: Mon, 19 Nov 2018 09:51 PM (IST)
सरकार कर रही किसानों के साथ सौतेला व्यवहार: कांग्रेस
सरकार कर रही किसानों के साथ सौतेला व्यवहार: कांग्रेस

बांका। सरकार के किसान विरोधी रवैये को लेकर सोमवार को कांग्रेसियों ने प्रखंड कार्यालय के समक्ष धरना दिया। अध्यक्षता नगर अध्यक्ष दिवाकर यादव ने की। जब मौके पर मुख्य रूप से जिलाध्यक्ष संजीव कुमार ¨सह भी उपस्थित थे। धरना कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नगर अध्यक्ष ने उपस्थित सदस्यों व आमलोगों को बताया कि बिहार सरकार किसानों के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है। उन्होंने आगे कहा कि किसानों के बदौलत सभी की ¨जदगी बदौलत चलती है। बिहार व केंद्र की अर्थव्यवस्था कृषि पर निर्भर करती है। लेकिन बिहार सरकार किसानों के साथ ही अलग बर्ताव कर रही है। नगर अध्यक्ष ने कहा कि केंद्र सरकार किसानों के फसल की उचित खरीद व दाम की करें। इस मौके पर जिलाध्यक्ष ने अपने संबोधन में कहा कि केंद्र सरकार किसान विरोधी है। यह सरकार किसानों के बारे में कुछ सोचती ही नहीं है। आये दिन किसान आत्महत्या कर रहे है। लेकिन सरकार इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रही है। किसानों की जान खतरे में है। धरना कार्यक्रम के बाद कांग्रेसियों ने बीडीओ विजय कुमार चंद्रा को ज्ञापन भी सौंपा।

loksabha election banner

मौके पर महिला जिलाध्यक्ष सुनैना झा, जिला प्रवक्ता निकेश कुमार ¨सह, सेवादल अध्यक्ष अजय कुमार ¨सह, महेश्वरी यादव, लक्ष्मण प्रसाद ¨सह, सुरेश प्रसाद यादव, महेश मिश्रा, राघवेंद्र कुमार ¨सह, जागेश्वर पासवान, विनय कापरी, कंचन देवी, रश्मि झा, मुनील कुमार सिन्हा, रामचंद्र राय, कमलाकांत झा, संजय झा, सकलदेव पंडित सहित अन्य मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.