Move to Jagran APP

कनकनी व सर्द हवा ढा रही सितम, धूप भी बेजान

संवाद सूत्र बांका जिले में पिछले चार से पांच दिनों से जिले में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। इससे आम जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया। बुधवार को भी सुबह से आसमान में कोहरा छाया रहा। इससे धूप लगभग 11 बजे निकली लेकिन धूप में इतनी तेज नहीं थी की लोगों को इससे राहत मिल सके। तेज रफ्तार से चल रही पछिया हवा से कनकनी बढ़ गई है।

By JagranEdited By: Published: Wed, 19 Jan 2022 09:43 PM (IST)Updated: Wed, 19 Jan 2022 09:43 PM (IST)
कनकनी व सर्द हवा ढा रही सितम, धूप भी बेजान
कनकनी व सर्द हवा ढा रही सितम, धूप भी बेजान

- बुधवार को अधिकतम तापमान 21 और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस किया गया दर्ज

loksabha election banner

- मौसम विभाग ने 25 से 30 जनवरी तक जारी किया है रेड अलर्ट

फोटो:19बीएन 16

संवाद सूत्र, बांका: जिले में पिछले चार से पांच दिनों से जिले में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। इससे आम जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया। बुधवार को भी सुबह से आसमान में कोहरा छाया रहा। इससे धूप लगभग 11 बजे निकली, लेकिन धूप में इतनी तेज नहीं थी की लोगों को इससे राहत मिल सके। तेज रफ्तार से चल रही पछिया हवा से कनकनी बढ़ गई है। इससे आम जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया है। बुधवार को अधिकतम तापमान 21 और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने 25 से 30 जनवरी तक रेड अलर्ट जारी किया है। न्यूनतम तापमान तीन डिग्री सेंटिग्रेड तक पहुंचने की संभावना है।

केविके के मौसम विज्ञानी जुबुली साहू ने बताया कि इस बार 14 जनवरी के बाद से कड़ाके की ठंड पड़ रही है। इस सप्ताह के अंत में 22 और 23 जनवरी को बारिश होने की संभावना है। ऐसे में ठंड और ज्यादा बढ़ सकता है। जिले में सात से 11 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चल रही पछिया हवा से ठंड और बढ़ गई है।

-----

ठंड से बाजार हो रहा प्रभावित

ठंड का असर आम जन के साथ ही बाजार पर भी पड़ रहा है। ऐसे मौसम में काफी कम लोग बाहर निकल रहे है। धूप निकलने के बाद ही लोग बाजार जा रहे है और शाम ढलने से पहले ही घर लौट रहे है। शाम होते ही बाजार में सन्नाटा छा रहा है। दिलीप साह, कुंदन कुमार सहित अन्य दुकानदारों ने बताया कि ऐसे मौसम में काफी कम लोग खरीदारी के लिए आ रहे है। इससे काफी नुकसान हो रहा है।

--------------

बाराहाट में जनजीवन किया प्रभावित

संवाद सूत्र, बाराहाट (बांका)

मौसम के बदलते तेवर ने आम जनजीवन को पूरी तरह से प्रभावित कर दिया है। सर्द हवा के सितम के आगे धूप भी बेदम हो रही है। बुधवार को भी सुबह से शीतलहर ने दिन चढने के बावजूद भी घरों में रहने को मजबूर कर दिया था। दिन के 10 बजे तक सड़कें विरान नजर आई। ठंड के बढ़ते प्रकोप से खिली धूप भी बेअसर साबित हो रही है। ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों ने लकड़ी, पुआल जलाकर ठंड से राहत पाने का प्रयास कर रहे हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.