Move to Jagran APP

पछिया हवा से बढ़ी कनकनी, धूप से भी राहत नहीं

संवाद सूत्र बांका पिछले दो दिनों जिले में ठंड का प्रकोप जारी है। सोमवार को धूप लगभग नौ बजे निकली लेकिन आठ से दस किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चलने के कारण कनकनी बढ़ गई। सुबह धुंध के कारण लोग काफी देर तक घरों में दुबके रहे।

By JagranEdited By: Published: Mon, 17 Jan 2022 09:27 PM (IST)Updated: Mon, 17 Jan 2022 09:27 PM (IST)
पछिया हवा से बढ़ी कनकनी, धूप से भी राहत नहीं
पछिया हवा से बढ़ी कनकनी, धूप से भी राहत नहीं

- अधिकतम 20 और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस किया गया दर्ज

loksabha election banner

- आठ से दस किलो मीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही पछिया से बढ़ी कनकनी

फोटो: 17बीएन 19

संवाद सूत्र, बांका: पिछले दो दिनों जिले में ठंड का प्रकोप जारी है। सोमवार को धूप लगभग नौ बजे निकली, लेकिन आठ से दस किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चलने के कारण कनकनी बढ़ गई। सुबह धुंध के कारण लोग काफी देर तक घरों में दुबके रहे। इसके साथ ही शाम होते ही सड़कें वीरान हो गई। कुहासे के कारण बांका-कटोरिया रोड में हरियासी मोड़ के पास एक व्यक्ति को ठोकर मारकर चालक फरार हो गया। जख्मी विजयनगर निवासी को बेहतर इलाज के लिए भागलपुर रेफर किया गया है। कुहासे के कारण सड़क पर सुबह में चलना मुश्किल हो रहा था। पिछले दो दिनों से ठंड का कहर जारी है। आज का दिन सबसे ज्यादा ठंड राह सुबह से ही आसमान में कोहरे छाए रहे। धूप नौ बजे निकली, लेकिन पछिया से धूप भी बेअसर रहा। अधिकतम तापमान 20 और न्यूनतम तापमान नौ डिग्री सेल्सियस रहा। केविके के मौसम विज्ञानी जुबुली साहू ने बताया कि अभी ठंड से राहत की संभावना नहीं है। अगले सप्ताह में कुछ सुधार होने की संभावना है। पछिया हवा के चलने से कनकनी बढ़ गई है।

--------

ठंड में कीट से प्रभावित होंगे फसल

केविके के सस्य विज्ञानी डा. रघुवर साहू ने बताया कि ऐसे मौसम में रोग व कीटों का प्रभाव भी फसल पर बढ़ जाता है। ऐसे मौसम में उन्होंने किसानों को विशेष सावधानी बरतने के साथ ही सुबह-शाम फसल की निगरानी करें। ऐसे मौसम में आलू में झुलसा रोगा लगने पर कार्बेन्डाजीम एक ग्राम प्रति लीटर पानी में डालक छिड़काव करें। इसके साथ ही सरसों में फूल आने की स्थिति में लाही रोग लगने का खतरा बढ़ जाता है। इसके लक्षण दिखाई देते ही विज्ञानी से संपर्क करें।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.