झमाझम बारिश से किसानों के चेहरे खिले
बांका। पिछले 15 दिनों से जिले बारिश नहीं होने से जिले के कई जगहों पर पानी के अभाव के
बांका। पिछले 15 दिनों से जिले बारिश नहीं होने से जिले के कई जगहों पर पानी के अभाव के कारण धान के खेत फट रहे थे। किसान पानी की समस्या को लेकर काफी परेशान थे। आखिरकार मौसम मेहरबान हुआ और मंगलवार को सुबह से ही पूरे जिले में झमाझम बारिश रूक-रूक कर हो रही है। झमाझम बारिश से शहर में जगह-जगह गड़ढे में बारिश का पानी भर गया। इस बारिश से धान के खेत में पानी जमा गया है। इससे किसानों के चेहरे खिल गए।
ज्ञात हो कि जिले में लगभग 60 फीसद भूमि पर वर्षा पर आधारित खेती होती है। यहां के किसान खेतों में पानी नहीं डाल सके। ऐसे में यहां के किसानों को धान के फसल बर्बाद होने का डर सताने लगा था। लेकिन मंगलवार सुबह से शुरू हुई बारिश देर शाम तक रूक-रूक कर पड़ती रही। इससे जो धान के खेत पानी के अभाव में फट रहे थे। उसमें जान आ गई। बुधवार से कम होगी बारिश केविके के मौसम विज्ञानी जुबुली साहू ने बताया कि उड़ीसा में लो प्रेशर बना है। जिसका क्रास लाइन बिहार-झारखंड होते गुजरी है। इससे यहां बारिश हो रही है। मंगलवार की रात तक बारिश हो सकती है। इसके बाद धीरी-धीरे बारिश कम हो जाएगी। मंगलवार को लगभग 15 से 20 एमएम बारिश दर्ज की गई। यह धान की फसल के लिए काफी फायदे मंद होगा। पानी के अभाव के कारण धान के खेत सुख रहे थे।