डायन का आरोप लगा महिला के साथ मारपीट
बांका। लाख जागरुकता के बावजूद भी क्षेत्र लोगों के मन से अंधविश्वास का भय समाप्त नहीं हो रहा है। इस कारण अंधविश्वास के चक्कर में कई लोगों की जान भी जा चुकी है।
बांका। लाख जागरुकता के बावजूद भी क्षेत्र लोगों के मन से अंधविश्वास का भय समाप्त नहीं हो रहा है। इस कारण अंधविश्वास के चक्कर में कई लोगों की जान भी जा चुकी है।
ऐसा ही मामला थाना क्षेत्र के एक गांव में आया है। पीड़िता महिला ने गांव के ही अशोक तांती, रेणु देवी सहित अन्य के खिलाफ थाना में शिकायत दर्ज करायी है। पीड़िता ने बताया कि पति राधाकांत तांती परदेस में रहते हैं। घर में अकेली महिला किसी तरह बच्चों का परवरिश करती हूं। इस कारण पड़ोसी अशोक तांती अक्सर किसी न किसी बात पर प्रताड़ित करते रहते हैं। यदि अशोक तांती के घर किसी सदस्य को सर्दी, जुकाम भी हो जाए तो डायन का आरोप लगा गाली-गलौज किया जाता है। इस क्रम में शनिवार को अशोक तांती की पत्नी रेणु देवी द्वारा डायन कह गाली-गलौज शुरू कर दिया। जब इसका विरोध किया तो अशोक ने घर मे घुसकर मारपीट की है। इधर, थानाध्यक्ष उमेश प्रसाद ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।