रास्ता विवाद में मारपीट, आठ जख्मी
बांका। थाना क्षेत्र के जमुआ गांव में शुक्रवार को रास्ता विवाद लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। जिसमें दोनों पक्षों से आठ लोग जख्मी हो गए।
बांका। थाना क्षेत्र के जमुआ गांव में शुक्रवार को रास्ता विवाद लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। जिसमें दोनों पक्षों से आठ लोग जख्मी हो गए। घायलों में जयराम मंडल, वकील मंडल व दूसरे पक्ष से मनोज राय, शशिकांत राय, भोला कुमार, पुतुल देवी, भारती देवी आदि शामिल है। सभी घायलों को इलाज के लिए सीएससी में भर्ती कराया गया है। घटना को लेकर दोनों पक्षों ने थाना में आवेदन दिया है। दोनों पक्षों के घर के समीप पीसीसी सड़क का निर्माण हुआ है। एक पक्ष का जमीन कुछ कम सड़क में गया है। बावजूद उसके द्वारा अक्सर गाली गलौज, मारपीट घटना को अंजाम दिया जाता है। थानाध्यक्ष विनोद कुमार ने बताया मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।