गाजे-बाजे के साथ गुरुधाम से निकली कलश शोभायात्रा
फोटो संवाद सहयोगी बौंसी(बांका)गुरुधाम क्रियावान सम्मेलन के तीसरे दिन संध्या 500 बजे कलश शोभायात्रा गुरुधाम मंदिर से निकलकर कार्यक्रम स्थल श्यामाचरण योगपीठ में बने विशाल पंडाल में पहुंची। कलश शोभायात्रा में 10
बांका। गुरुधाम क्रियावान सम्मेलन के तीसरे दिन शनिवार की संध्या कलश शोभायात्रा गुरुधाम मंदिर से निकलकर कार्यक्रम स्थल श्यामाचरण योगपीठ में बने विशाल पंडाल में पहुंची।
कलश शोभायात्रा में 108 महिलाएं शोभायात्रा के बीच में चल रहीं थी ।
आगे-आगे गुरु भाई-बहन ढोल, झाल, नगाड़ा सहित अन्य वाद्य यंत्रों के साथ भजन गाते बजाते हुए थिरकते हुए आगे चल रहे थे। शोभायात्रा के बीच में वाहन पर गुरु महाराज अमरनाथ तिवारी भी थे।
गुरु महाराज अमरनाथ तिवारी के सानिध्य में दीप जलाकर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। इसके बाद वेद पाठ, संध्या आरती, स्वागत गान, स्वागत भाषण, योगामृत समर्पण, रामायण पाठ, विद्यार्थियों द्वारा डॉक्यूमेंट्री का प्रदर्शन, भजन संध्या आदि विभिन्न कार्यक्रम गुरु महाराज के सानिध्य में देर रात चलता रहा।
मौके पर गुरु माता उषा देवी भी मौजूद थीं। कार्यक्रम का संचालन श्यामाचरण संघ के रमेश अग्रवाल कर रहे थे। देर रात तक चले कार्यक्रम में देश के विभिन्न प्रांतों से आए हुए गुरु भाई बहनों ने गुरु महाराज के उपदेशों का रसपान किया।
कार्यक्रम के तीसरे दिन रविवार को मंदिर में आरती एवं छप्पन भोग का कार्यक्रम रखा गया है।