महामानव थे पंडित दीनदयाल उपाध्याय
बांका। फतेहपुर गांव के सामुदायिक भवन परिसर में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती भाजपा नेता
बांका। फतेहपुर गांव के सामुदायिक भवन परिसर में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती भाजपा नेता डॉ. मृणाल शेखर के नेतृत्व में मनाया गया। कार्यक्रम में उपस्थित पार्टी कार्यकर्ता ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दिया। मौके पर मृणाल शेखर ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय महामानव थे। उन्होंने एकात्म मनाववाद का सिद्धांत दिया। उन्हीं सिद्धांतों पर चलकर भाजपा आज दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी बनी हुई है। उन्होंने कहा कि पार्टी का एकमात्र उद्देश्य समाज के अंतिम पायदान पर खड़े लोगों का सम्रग विकास है। वहीं शहर के बस स्टैंड चौक पर पार्टी के नगर अध्यक्ष गौतम मोदी की अध्यक्षता में कार्यक्रम आयोजित कर पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती मनी। इस मौके पर जिला मंत्री मृत्युंजय शर्मा, संयोजक संजीव ¨सह, आनंद पाण्डेय, नागेश्वर राय, जयप्रकाश ठाकुर, भोलू पोद्दार, प्रदीप गांय, उदय शर्मा, मु. तन्नू, शिव कुमार दास, प्रकाश ठाकुर सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद थे।