महिला ने थाना में लिया शरण
बांका। पकड़िया गांव की महिला मंजू देवी पड़ोसी के भय से सोमवार से ही थाना परिसर में जमी ह
बांका। पकड़िया गांव की महिला मंजू देवी पड़ोसी के भय से सोमवार से ही थाना परिसर में जमी हुई है। जमीन विवाद को लेकर गांव के ही पंकज कुमार आदि ने महिला के घर को तोड़ कर तहस नहस कर दिया है। जिसका विरोध करने पर महिला की जमकर पिटाई भी की गई। वहां से किसी तरह जान बचाकर महिला शिकायत करने थाना पहुंची। इसके बाद पुलिस ने जख्मी महिला का इलाज अस्पताल में करा कर घर भेज दिया। लेकिन पड़ोसी के भय से महिला फिर वापस थाना के शरण में पहुंच गई है। महिला ने बताया कि उसके बच्चे परदेश में रहते हैं। इधर पड़ोसी ने संपत्ति हड़पने की नियत से घर को तहस नहस कर बाहर कर दिया। थानाध्यक्ष राजकपूर कुशवाहा ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है। जानकारी के कारण इस घटना को लेकर गांव में तनाव का माहौल है। पुलिस यदि अविलंब इस पर सख्ती नहीं बरतती है तो गांव में बड़ा हादसा हो सकता है।