स्कूलों में पढ़ाया जाएगा बाल वैज्ञानिक बनाने का पाठ
बांका। अटल ट्रै¨कग लैब योजना से बांका के दस माध्यमिक विद्यालयों में बाल वैज्ञानिक तैयार करने को विशे
बांका। अटल ट्रै¨कग लैब योजना से बांका के दस माध्यमिक विद्यालयों में बाल वैज्ञानिक तैयार करने को विशेष अभियान चलेगा। स्मार्ट क्लास संचालित करने वाले ऐसे 10 स्कूलों का चयन इसके लिए होना है। इस स्कूलों में रोबोटिक ट्रिक के माध्यम से बच्चों में वैज्ञानिक सोच को बढ़ावा दिया जाएगा। नीति आयोग की अनुशंसा पर उन्नयन कार्यक्रम के तहत बांका में इस अभियान की शुरुआत हो रही है। स्मार्ट क्लास वाले ऐसे दस विद्यालयों का चयन जल्द पूरा कर लिया जाएगा। डीएम कुंदन कुमार ने बताया कि गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा की बेहतरी के लिए प्रशासन बांका में लगातार प्रयास कर रहा है। इसी कड़ी में ग्रामीण इलाके के बच्चों में छुपी प्रतिभा को निखारने का अभियान शुरू किया जा रहा है। चयनित स्कूलों में विशेष क्लास के माध्यम से बच्चों में वैज्ञानिक सोच बढ़ाया जाएगा। साथ ही उनकी सोच को प्रयोग के माध्यम से पहचान दिलाने का प्रयास होगा। ताकि जिला की प्रतिभा को कम समय में ही पहचान कर उसे आगे बढ़ने में मदद किया जा सके।
-----------
जमुई में चलेगा उन्नयन क्लास
बांका उन्नयन कार्यक्रम पर अब केंद्र के साथ राज्य की भी मुहर लग गई है। कई राज्य अपने स्कूलों में इसे प्रभावी करने के लिए बांका का दौरा कर चुके हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बिहार के सभी राज्यों में इसे लागू करने की घोषणा के बाद बुधवार को सबसे पहले जमुई जिला प्रशासन ने बांका डीएम से संपर्क किया है। जमुई में शिक्षा विभाग के अधिकारी और शिक्षकों की टीम इसके लिए जल्द बांका पहुंच रही है।
-----------