डाक सेवकों की हड़ताल खत्म, आज से काम पर लौटेंगे कर्मी
बांका। ग्रामीण डाक कर्मियों का बुधवार को एक पखवारा बाद मांग पूरी होने के बाद हड़ताल खत्म हो गया। सभ
बांका। ग्रामीण डाक कर्मियों का बुधवार को एक पखवारा बाद मांग पूरी होने के बाद हड़ताल खत्म हो गया। सभी कर्मी गुरूवार से अपने समय से कार्य पर वापस लौटेंगे।
इससे पूर्व कमलेश चंद्र रिपोर्ट लागू होने के बाद सभी कर्मियों ने अबीर गुलाल लगाकर खुशी प्रकट किया। बुधवार को आक्रोश के साथ सभी भूख हड़ताल पर बैठ गए थे। लेकिन देर शाम उनकी मांगे पूरी होने पर काम पर लौटने की घोषणा की। संघ के सचिव अमरनाथ कुमार ने बताया कि रिपोर्ट लागू होने के बाद कर्मियों में खुशी का माहौल बना हुआ है। संघ के अध्यक्ष दीपक कुमार ¨सह, छविनाथ मंडल, रामप्रसाद राय, अभिमन्यु कुमार, नरेश मुर्मू, निलू कुमार, सुजीत कुमार, आनंदी राय, सुभाष प्रसाद राय, योगेन्द्र प्रसाद ¨सह, संजय कुमार झा, भैरव प्रसाद मंडल, अमोद कुमार झा आदि मौजूद थे।