कॉलेज में पुस्तकालय भवन निर्माण के लिए पांच लाख की राशि
बांका। डीएन ¨सह कॉलेज के प्राचार्य प्रो. जीवन प्रसाद ¨सह की माता इंद्रावती देवी का देहांत होने पर वि
बांका। डीएन ¨सह कॉलेज के प्राचार्य प्रो. जीवन प्रसाद ¨सह की माता इंद्रावती देवी का देहांत होने पर विधान पार्षद डॉ. संजीव कुमार ¨सह शुक्रवार को रजौन बाजार स्थित उनके आवास पर पहुंच कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया है। मौके पर विधान पार्षद ने कहा कि डीएन ¨सह कॉलेज को पुस्तकालय भवन निर्माण के लिए पांच लाख रूपये राशि दी गई थी। भूखंड की उपलब्धता आदि कारणों से पुस्तकालय भवन नहीं बन सकने की स्थिति में कॉलेज प्राचार्य एवं शिक्षक शिक्षकेत्तर कर्मचारियों के अनुरोध पर पुस्तकालय भवन के स्थान पर नए सिरे से साइकिल शेड निर्माण कराने के लिए कहा गया है। विधान पार्षद ने कहा कि कॉलेज को उक्त राशि दो वर्ष पूर्व ही उपलब्ध करा दी गई थी। मौके पर कॉलेज के पूर्व प्राचार्य प्रो. जय कुमार राणा, डॉ. रामसेवक ¨सह, प्रो. अल्तमस हुसैन, प्रो. अनिल राव, प्रो अनिल ¨सह, प्रो. सर्वोदय राव, प्रो. अयोध्या पंडित सहित अन्य थे।