जेपी सेनानियों की बैठक में भ्रष्टाचार पर चर्चा
बांका। विश्वम्भरचक गांव स्थित महादेव मंदिर के प्रांगण में जेपी सेनानी की बैठक आयोजित की गई। प्रखंड अ
बांका। विश्वम्भरचक गांव स्थित महादेव मंदिर के प्रांगण में जेपी सेनानी की बैठक आयोजित की गई। प्रखंड अध्यक्ष विभाषचन्द्र पाठक की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में मुख्य रूप से जेपी सेनानी के जिलाध्यक्ष शिवनंदन चौबे, प्रखंड उपाध्यक्ष अजयकांत मिश्रा सहित अन्य थे। उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जेपी सेनानी के प्रखंड उपाध्यक्ष अजयकांत मिश्रा ने कहा कि आज पूरे बिहार में भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है। छोटे से बड़े अधिकारी भ्रष्टाचार में लिप्त है। इसी के मद्देनजर आगामी पांच जून को पटना में राज्यपाल से मिलकर इस समस्या को रखा जाएगा। वहीं, जेपी सेनानी की और से जयप्रकाश नारायण यादव की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया जाएगा। जिलाध्यक्ष शिवनंदन चौबे ने बेटी पढ़ाओ एवं बेटी बचाओ पर बल दिया। कहा कि आज बेटी से ही पूरे देश का भविष्य है। इस अवसर पर पोशन दास,शंकर दास,रामानंद ¨सह, सीताराम ¨सह, नरेश दास, चुल्हाय मिश्रा, चिन्तामणि महतो, अनिल ¨सह, सुजीत ¨सह, भूदेव ¨सह,जयप्रकाश ¨सह, लालमोहन ¨सह, महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष सिन्धु देवी ¨सह एवं निर्मला देवी समेत अन्य थे।