सकहरा में ग्रामीणों ने अंडा बंद कराया
बांका। डीईओ अनिल कुमार शर्मा ने शुक्रवार को प्रखंड के कई विद्यालयों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्
बांका। डीईओ अनिल कुमार शर्मा ने शुक्रवार को प्रखंड के कई विद्यालयों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में यूएमएस नीमा में रसोई घर में गंदगी का अंबार देखकर प्रधान से लेकर रसोइया को डांट लगाई। यूएमएस सकहारा में कुछ लोगों ने शुक्रवार को अंडा के स्थान पर सिर्फ मौसमी फल देने की शिकायत की थी। जिस पर विद्यालय प्रधान वीरेंद्र कुमार, मुखिया अमृता देवी, पूर्व मुखिया अरूण कुमार ¨सह आदि ने डीईओ को बताया कि विद्यालय परिसर में देवी-देवता का स्थान रहने की वजह से गांव वालों ने सामूहिक तौर पर अंडा देने पर रोक लगा दिया है। उत्क्रमित उच्च विद्यालय लश्करी निरीक्षण में बच्चे नहीं के बराबर थे। जानकारी मिली कि विद्यालय के बच्चे मुख्यमंत्री परिभ्रमण योजना के तहत बाहर गए हैं। डीईओ ने बताया कि ग्रामीण शिकायत पर यूएमएस लश्करी व उत्क्रमित उच्च विद्यालय लश्करी में अलग अलग विद्यालय प्रधान बनाने का आश्वासन दिया। मध्य विद्यालय कोतवाली व यूएमएस सकहारा में पठन-पाठन से संतुष्ट होकर यहां उन्नयन क्लास शुरू कराने की बात कही। प्राथमिकता विद्यालय नवादा का भी निरीक्षण किया। निरीक्षण में बीईओ कुमार पंकज, कोतवाली प्रधान रामविलास ¨सह, सकहारा के वीरेंद्र कुमार आदि साथ थे। वहीं बीईओ ने भी यूएमएस मीरनगर सहित गई विद्यालयों का निरीक्षण किया।