रोजगार वाली जीविका दीदियों को मिली दो हजार की राहत राशि
बांका। लॉकडाउन को लेकर रोजगार में जुटी जीविका दीदी को दो-दो हजार रुपये की सहायता राशि मिली है।
बांका। लॉकडाउन को लेकर रोजगार में जुटी जीविका दीदी को दो-दो हजार रुपये की सहायता राशि मिली है। जीविका के बीपीएम संजीव कुमार ने बताया कि सतत जीविकोपार्जन योजना के तहत किराना दुकान आदि रोजगार करने वाली महिला सदस्यों को दो हजार की तत्काल राहत राशि देने का निर्देश मिला है। उनके अनुसार लॉकडाउन को लेकर उनके रोजगार पर असर पड़ा है। ऐसे में जीविकोपार्जन की चिता करना भी संगठन का मानवीय दायित्व है। अब तक वैसी 23 महिलाओं को दो हजार की राशि वितरित की गई। इसमें झरना जीविका महिला ग्राम संगठन सादपुर की माला देवी, झुना देवी, बबीता देवी, फुलबतिया देवी, पार्वती देवी, सुनीता देवी, एकता जीविका महिला ग्राम संगठन नवटोलिया की ललिता देवी, रिकू देवी, माणिक देवी, संजुला देवी, शक्ति कटहरा की खुशी प्रिया सहित अन्य शामिल हैं।