लॉकडाउन के बाद नहीं मिल रहे हार्वेस्टर चालक
बांका। लॉकडाउन का असर खेतीबारी पर भी पड़ रहा है। यहां अधिकांश हार्वेस्टर चालक दूसरे राज्य पंजाब एवं हरियाणा से आते हैं।
बांका। लॉकडाउन का असर खेतीबारी पर भी पड़ रहा है। यहां अधिकांश हार्वेस्टर चालक दूसरे राज्य पंजाब एवं हरियाणा से आते हैं। जिसके कारण हार्वेस्टर मालिक को चालक नहीं मिलने के कारण परेशानी हो रही है।
इससे किसानों की चिता और बढ़ गई है। सभी फसल पक कर तैयार हो चुका है। मजदूर नहीं मिलने के कारण किसानों की उम्मीद हार्वेस्टर पर ही टिकी हुई है। किसानों का कहना है कि यदि समय पर फसल की कटाई नहीं हुई तो मूंग लगाने में देरी होगी। जिससे काफी नुकसान होगा।
----------------------
कोट :::
कृषि कार्य के लिए कोई पाबंदी नहीं है। जिले में लगभग सभी हार्वेस्टर मालिक चालक ला चुके हैं। जो नहीं लाए हैं, उसे हार्वेस्टर का पूरा कागज एवं चालक का पूरा पता के साथ डीएम के यहां आवेदन करना होगा। जांच के बाद उसे चालक मंगाने की अनुमति दी जाएगी। किसानों को फसल की कटनी एवं तैयारी करने में विशेष सावधानियां बरतने की जरूरत है।
सुदामा महतो, जिला कृषि पदाधिकारी, बांका