भोजन एवं इलाज की व्यवस्था से अवगत हुए राजस्व मंत्री
बांका। राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री रामनारायण मंडल रविवार को स्थानीय परिसदन में डीएम सुहर्ष भगत और एसपी अरविद कुमार गुप्ता के साथ बैठकर बाहरी लोगों के भोजन एवं इलाज की समीक्षा की।
बांका। राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री रामनारायण मंडल रविवार को स्थानीय परिसदन में डीएम सुहर्ष भगत और एसपी अरविद कुमार गुप्ता के साथ बैठकर बाहरी लोगों के भोजन एवं इलाज की समीक्षा की। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग से भी स्थिति की जानकारी ली।
कोरोना महामारी को लेकर स्वास्थ्य विभाग की ओर से की गई व्यवस्था से मंत्री अवगत हुए। उन्होंने अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिया। मंत्री ने इलाज व जांच में किसी प्रकार की लचर व्यवस्था नहीं करने की बात कही है। कहा कि कोरोना वायरस काफी खतरनाक रूप धारण कर लिया है। उन्होंने जिला के सीमावर्ती इलाके में फंसे लोगों को भोजन करने की बात कही है। कहा कि दूर दराज से आए लोगों को भोजन की दिक्कत नहीं हो। इसका खास ख्याल रखें। उन्होंने लॉकडाउन का पालन कराने पर बल दिया। मंत्री ने अखबार विक्रेताओं को परेशान नहीं करने का आदेश दिया। एसपी ने कहा कि अखबार विक्रेताओं को कोई परेशानी नहीं होने दी जाएगी। सभी पुलिस कर्मियों को इसके लिए निर्देशित कर दिया गया है।