कई बाइक सवार के गुजरने से खसिया के ग्रामीण भयभीत
बांका। थाना क्षेत्र के नक्सल प्रभावित खसिया गांव के रास्ते बुधवार की मध्य रात्रि दर्जनभर बाइक पर सवार होकर करीब 25 अज्ञात लोगों के गुजरने की घटना बाद ग्रामीणों के बीच दहशत का माहौल है।
बांका। थाना क्षेत्र के नक्सल प्रभावित खसिया गांव के रास्ते बुधवार की मध्य रात्रि दर्जनभर बाइक पर सवार होकर करीब 25 अज्ञात लोगों के गुजरने की घटना बाद ग्रामीणों के बीच दहशत का माहौल है। ग्रामीण अपने स्तर से पता लगाने में लगे हैं कि कहीं सभी बाइक सवार अपराधी तो नहीं थे। कारण मंगलवार एक कार्बाइन, एक बंदूक, नाइन एमएम के 23 एवं बंदूक के पांच जिदा कारतूस के साथ जागेश्वर दास को घर से गिरफ्तार किया गया था। इधर, बुधवार रात्रि करीब 12 बजे एक दर्जन बाइक पर सवार होकर करीब 25 की संख्या में अज्ञात लोग गांव के रास्ते सरदारा गांव की तरफ निकल गए। इसकी खबर मिलते ही ग्रामीण अंदर से भयभीत हो गए हैं। साथ ही उन अज्ञात लोगों के बारे में पता भी लगा रहे हैं। इधर, थानाध्यक्ष विनोद कुमार ने बताया घटना की सूचना अबतक किसी ग्रामीणों ने नहीं दी है। लेकिन पुलिस अब गांव पर कड़ी नजर रखेगी। बरामद हथियार दो लोगों की हत्या में इस्तेमाल होना था। जिसे समय रहते विफल कर दिया गया।
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप