Banka News: बांका के मोस्ट वांटेड क्रिमिनल को पुलिस ने घर से उठाया, एक दर्जन से अधिक मुकदमा दर्ज; अब होगा एक्शन
Banka News बांका की धनकुंड पुलिस ने गुरूवार की सुबह पचास हजार रुपये का इनामी बदमाश ब्रजेश यादव को गिरफ्तार कर लिया है। ब्रजेश पर हत्या आर्म्स एक्ट सहित करीब एक दर्जन से अधिक मुकदमा विभिन्न थाना में दर्ज है। पुलिस ब्रजेश से पूछताछ कर रही है। एसपी ने कहा कि ब्रजेश की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगी हुई थी।
जागरण संवाददाता, बांका। Banka News: धनकुंड पुलिस ने गुरूवार की सुबह पचास हजार रुपये का इनामी बदमाश ब्रजेश यादव को गिरफ्तार कर लिया है। ब्रजेश पर हत्या, आर्म्स एक्ट सहित करीब एक दर्जन से अधिक मुकदमा विभिन्न थाना में दर्ज है। पुलिस ब्रजेश से पूछताछ कर रही है। एसपी ने कहा कि ब्रजेश की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगी हुई थी। उसके घर आने पर पुलिस ने टीम बनाकर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
कटोरिया में सड़क दुर्घटना में वृद्ध की मौत
गुरुवार की सुबह बांका-कटोरिया मुख्य मार्ग के जमुआ पुल के पास ट्रक के धक्का लगने से एक वृद्ध की मौत हो गई है। शव की पहचान जमदाहा पंचायत के मेढ़ा गांव निवासी 55 वर्षीय गिरिश मांझी के रुप में हुई है। घटना के बाद चालक ट्रक को लेकर फरार हो गया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए बांका सदर अस्पताल भेज दिया है। पुलिस ने कहा कि मामले की छानबीन की जा रही है।