जिला स्थापना दिवस पर गूंजी जिले के विकास की गाथा
बांका। बांका जिले के विकास का सफर का 28 साल पूरा कर गुरुवार को 29 वें संकल्प वर्ष में प्रवेश कर गया।
बांका। बांका जिले के विकास का सफर का 28 साल पूरा कर गुरुवार को 29 वें संकल्प वर्ष में प्रवेश कर गया। इसको लेकर जिला प्रशासन की ओर से समाहरणालय सभागार में समारोह आयोजित किया गया। मौके पर बांका के विकास पर चर्चा की गई। उपस्थिति लोगों ने शांति व सद्भाव के साथ जिले की प्रगति और समृद्धि का संकल्प लिया। इसके पूर्व समारोह का उद्घाटन राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री राम नारायण मंडल ने किया। उन्होंने कहा कि बांका जिला ने 28 सालों में काफी उतार-चढ़ाव देखते हुए विकास का सफर तय किया है। यहां समय के साथ विकास की कड़ियां आगे बढ़ रही है। बिजली, पानी, सड़क व सुरक्षा की व्यवस्था सुधरने से यहां की मूलभूत सुविधाएं विकसित हुई हैं। मंदार पर रोपवे का निर्माण, बॉट¨लग प्लांट की स्थापना और अब भागलपुर-हंसडिहा एनएच फोरलेन बनेगा। इसके लिए सरकार ने 46 करोड़ की राशि भी स्वीकृत कर दी है। मंत्री ने कहा इंजीनिय¨रग कॉलेज के बाद अब जल्द ही यहां महिला आइटीआइ कॉलेज की स्थापना होगी। इसके लिए सरकार का प्रयास जारी है। पुलवामा आतंकी हमले पर उन्होंने कहा कि सरकार इसमें शहीद भारतीय सैनिकों के खून के हर कतरे का बदला लेगी। वहीं, बांका की विकास गाथा पर केंद्रित उड़ान स्मारिका का भी विमोचन किया गया।
-------------
राष्ट्रीय क्षितिज पर होगी विकसित बांका की पहचान : डीएम
डीएम कुंदन कुमार ने कहा कि जिला स्थापना दिवस समारोह बांका को बेमिसाल बनाने का संकल्प दिवस है। जिससे आने वाले समय में विकसित बांका की पहचान राष्ट्रीय क्षितिज पर होगी। इसके लिए सकारात्मक सोच के साथ छोटी-छोटी चीजों को विकसित करने से परिवर्तन आएंगे। उन्होंने कहा कि नई पीढि़यों को सशक्त और हर इकाई को विकसित करने से जिले की प्रगति होगी। इसके लिए युवाओं को नियोजन मेला एवं टीसीएस के जरिये रोजगार से जोड़ा जा रहा है। जबकि जिले की समृद्धि के लिए बौंसी के कुडरो एवं कटोरिया के करझौंसा में ककुन बैंक खोले गए हैं। जहां दो लाख ककुन बीज तैयार होंगे। अक्टूबर तक 16 लाख बीज का उत्पादन होगा। इसके लिए 844 लाभुकों को 20-20 हजार के कीट दिए जा रहे हैं। अभी यहां डेढ़ से दो करोड़ कोकुन उत्पादन हो रहे हैं। जो 2019 के अंत तक बढ़कर पांच करोड़ तक पहुंच जाएगा। मौके पर एसपी स्वप्ना जी मेश्राम, डीडीसी अभिलाषा कुमारी शर्मा, एडीएम डॉ. संजय कुमार, कन्हैया लाल श्रीवास्तव, एसपी अभियान ओम प्रकाश ¨सह, डीटीओ अर¨वद मंडल एवं अन्य प्रशासनिक अधिकारी सहित जन प्रतिनिधि व अन्य मौजूद थे।