पिस्तौल दिखाकर नाबालिग के साथ दुष्कर्म, गिरफ्तार
बांका। धोरैया थाना क्षेत्र के एक गांव में पिस्तौल दिखाकर नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया।
By JagranEdited By: Published: Sat, 07 Nov 2020 11:15 PM (IST)Updated: Sat, 07 Nov 2020 11:15 PM (IST)
बांका। धोरैया थाना क्षेत्र के एक गांव में पिस्तौल दिखाकर नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया। जिसको लेकर लड़की ने गांव के ही अमित शर्मा के विरुद्ध दुष्कर्म किये जाने का केस दर्ज कराया है।
पीड़िता ने बताया कि मां घर से अस्पताल गई हुई थी। इस दौरान आरोपित घर में अकेला जानकर शुक्रवार की रात में उसके घर घुस गया। पिस्तौल का भय दिखाकर उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। घटना के बाद पीड़िता ने थाना पहुंचकर दुष्कर्म का केस दर्ज कराया है। जिसपर त्वरित कार्रवाई करते हुए थानाध्यक्ष महेश्वर प्रसाद राय ने आरोपित को उसके गांव से गिरफ्तार कर लिया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें