Move to Jagran APP

समाहरणालय पार्क को मिले जननायक कर्पूरी ठाकुर का नाम

संवाद सूत्र बांका जननायक कर्पूरी ठाकुर विचार बुद्धिजीवी मंच ने सोमवार को पूर्व सीएम कर्पूरी ठाकुर की जयंती अर्जुन ठाकुर की अध्यक्षता में कार्यक्रम किया। इसमें पूर्व सांसद जनार्दन यादव धोरैया विधायक भूदेव चौधरी बेलहर विधायक मनोज यादव पूर्व विधायक रामदेव यादव पूर्व विधान पार्षद संजय कुमार शामिल हुए। कार्यक्रम की शुरुआत दीप जलाकर तथा प्रतिमा पर माल्यर्पण से हुआ।

By JagranEdited By: Published: Mon, 24 Jan 2022 09:25 PM (IST)Updated: Mon, 24 Jan 2022 09:25 PM (IST)
समाहरणालय पार्क को मिले जननायक कर्पूरी ठाकुर का नाम
समाहरणालय पार्क को मिले जननायक कर्पूरी ठाकुर का नाम

फोटो - 24 बीएएन 09

loksabha election banner

संवाद सूत्र, बांका : जननायक कर्पूरी ठाकुर विचार बुद्धिजीवी मंच ने सोमवार को पूर्व सीएम कर्पूरी ठाकुर की जयंती अर्जुन ठाकुर की अध्यक्षता में कार्यक्रम किया। इसमें पूर्व सांसद जनार्दन यादव, धोरैया विधायक भूदेव चौधरी, बेलहर विधायक मनोज यादव, पूर्व विधायक रामदेव यादव, पूर्व विधान पार्षद संजय कुमार शामिल हुए। कार्यक्रम की शुरुआत दीप जलाकर तथा प्रतिमा पर माल्यर्पण से हुआ। वक्ताओं ने एक स्वर में केंद्र सरकार से पूर्व सीएम कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न की उपाधि देने की मांग की है। समाहरणालय पार्क का नाम भी कर्पूरी ठाकुर के नाम देने की बात कही है। वक्ताओं ने कर्पूरी स्मारक जाने वाले सभी सड़कों का नाम भी कर्पूरी मार्ग करने की मांग की है। विधायकों ने कहा कि पूर्व सीएम ने हमेशा खुद की चिता किए बगैर हमेशा जनता की सेवा की है। वे हर समय समाज के लोगों के साथ खड़े होकर सामाजिक मुद्दों पर लड़े। इस मौके पर पूर्व विधायक भोला प्रसाद यादव, सांसद प्रवक्ता बांके बिहारी, पूर्व प्रमुख बमबम यादव, राजद महासचिव मिठन यादव, कांग्रेस नेता महेश्वरी यादव, विष्णुदेव ठाकुर, पप्पू यादव, धन्नु यादव, विशाल यादव, हीरा बाबू, अनिरूद्ध यादव, परवेज अहमद, दशरथ ठाकुर, सदानंद यादव, महेंद्र ठाकुर, प्रमोद रावत, प्रकाश ठाकुर आदि मौजूद थे।

---------

युवा राजद ने जननायक को किया याद

फोटो - 24 बीएएन 10

संवाद सूत्र, बांका : युवा राजद जिलाध्यक्ष विशाल यादव की अगुआई में सोमवार को पूर्व सीएम कर्पूरी ठाकुर की 100वीं जयंती मनाई गई। इस दौरान युवा राजद कार्यकर्ताओं ने पूर्व सीएम के चित्र पर माल्यार्पण किया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि जननायक कर्पूरी ठाकुर सच्चे जनसेवक थे। उन्होंने अपमान का घुट पीकर भी बदलाव की इबारत लिखी है। अपने निजी और सामाजिक जीवन में आचरण के ऊंचे मानदंड स्थापित किए। उन्होंने युवाओं को उनके आदर्श पर चलने की बात कहीं। इस मौके पर हीरा बाबू, डा. शहजहां, गौतम गोरे, ठाकुर हेम्ब्रम, ललन, लालू यादव, पंकज, कामेश्वर, अनिरूद्ध, नितीन कुमार, बिरेंद्र यादव, प्रमोद यादव, ददन सिंह, गोपाल शर्मा, मु. आजाद, मु. अजहरूल हक, पवन यादव, विष्णु यादव आदि मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.