Bihar Politics: बिहार में होगी योगी आदित्यनाथ की एंट्री, इस तारीख को भरेंगे हुंकार; 14 अप्रैल को आएंगे राजनाथ
Bihar News बिहार के नवादा और औरंगाबाद में योगी आदित्यनाथ जल्द ही दस्तक देने वाले हैं। जानकारी के मुताबिक 15 अप्रैल को योगी आदित्यनाथ बिहार आ रहे हैं। इसके अलावा भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी बिहार के जमुई आने वाले हैं। राजनाथ सिंह 14 अप्रैल को जमुई आएंगे। दोनों नेताओं की एंट्री से पहले बिहार में सुरक्षा व्यवस्था टाइट कर दी गई है।
जागरण, संवाददाता, औरंगाबाद/जमुई। Bihar News: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 15 अप्रैल को औरंगाबाद आएंगे। वे एनडीए समर्थित भाजपा प्रत्याशी सुशील कुमार सिंह के पक्ष में जनसभा को संबोधित करेंगे। औरंगाबाद के जीटी रोड किनारे रतनुआ गांव के पास बने हेलीपैड पर उनका हेलीकाप्टर उतरेगा। हेलीपैड के पास ही सभा को संबोधित करेंगे।
योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath Bihar) के आगमन का समय 11.30 बजे हैं। 11.40 से 12.10 तक सभा को संबोधित करने का समय निर्धारित किया गया है। औरंगाबाद के बाद वे नवादा के अकबरपुर की सभा के लिए उड़ान भरेंगे। इसकी जानकारी भाजपा के चुनाव प्रबंधन एवं कार्यक्रम प्रभारी डा. राजेश कुमार वर्मा ने प्रेस विज्ञप्ति जारी दी।
औरंगाबाद आगमन पर हेलीपैड के पास के प्रभारी पूर्व मुखिया मनीष पाठक और सभा स्थल प्रभारी रवि सिंह बनाए गए हैं। योगी के कार्यक्रम को लेकर भाजपा प्रत्याशी सांसद सुशील कुमार सिंह और जिला भाजपा कमेटी के द्वारा कार्यक्रम स्थल पर तैयारी शुरू कर दी गई है।
गुरुवार को पुलिस बलों की एक टीम कार्यक्रम स्थल का भी निरीक्षण। भाजपा जिलाध्यक्ष मुकेश शर्मा ने बताया कि यूपी के मुख्यमंत्री का कार्यक्रम तय हो गया है। उनके आगमन की तैयारी शुरू कर दी गई है।
रक्षामंत्री 14 अप्रैल को जमुई आएंगे
रक्षामंत्री राजनाथ सिंह 14 अप्रैल को जमुई आएंगे। यहां वे श्रीकृष्ण सिंह मेमोरियल स्टेडियम मैदान में चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे। भाजपा जिलाध्यक्ष कन्हैया सिंह राजनाथ सिंह ने बताया कि रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की सभा सुबह 11:00 बजे होगी। वे सभा के माध्यम से एनडीए प्रत्याशी अरुण भारती के पक्ष में मतदान की अपील करेंगे।
यह भी पढ़ें