दहेज के लिए विवाहिता की हत्या
दहेज के लिए विवाहिता की हत्या करने का मामला प्रकाश में आया है। ओबरा थाना के तारा गांव में मंगलवार रात्रि मनीष कुमार की पत्नी 26 वर्षीय संगीता देवी की हत्या कर दी गई।
औरंगाबाद। दहेज के लिए विवाहिता की हत्या करने का मामला प्रकाश में आया है। ओबरा थाना के तारा गांव में मंगलवार रात्रि मनीष कुमार की पत्नी 26 वर्षीय संगीता देवी की हत्या कर दी गई। संगीत की मौत को लेकर चर्चा का बाजार गर्म है। ग्रामीण बता रहे हैं हर्ट अटैक से संगीता की मौत हुई है, वहीं मृतक के पिता झारखंड के टंडवा थाना के बृंद गांव निवासी दुर्गा सिंह का कहना है कि मेरी बेटी की हत्या दहेज के लिए ससुरालवालों ने की है। अपने बयान में कहा है कि पहले भी दहेज के लिए मारपीट एवं प्रताड़ित करते थे। मामले में दामाद मनीष कुमार, ससुर धर्मदेव सिंह, सास चिता देवी, ननद रीभा देवी पर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस को बताया कि छह वर्ष पहले मेरी बेटी की शादी तारा के मनीष के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे। कई बार बेटी ने इसकी सूचना फोन पर दी थी। मैंने दामाद एवं उनके परिजनों को समझाने का प्रयास किया था परंतु नहीं माने और हत्या कर दी। थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर तहकीकात शुरू कर दी है।