संसा पंचायत के वार्ड सदस्य आक्रोशित
मुखिया एवं उनके प्रतिनिधि का पुतला दहन करने का निर्णय प्रखंड के संसा पंचायत क ।
(औरंगाबाद) : मुखिया एवं उनके प्रतिनिधि का पुतला दहन करने का निर्णय प्रखंड के संसा पंचायत के वार्ड सदस्यों ने लिया है। इसकी जानकारी देते हुए उक्त पंचायत के वार्ड सदस्य संघ के जय गो¨वद पासवान, धर्मेंद्र पासवान, भगवतीया देवी, पार्वती देवी, गीता देवी, शारदा देवी, रामऔतार राम, मनोज कुमार, जय गो¨वद कुमार, शीतला देवी, राहुल कुमार, रामएकबाल चौधरी ने आरोप लगाते हुए कहा कि संसा पंचायत के मुखिया ममता कुमारी के प्रतिनिधि उनके ससुर देववंश ठाकुर के मनमानी से वार्ड सदस्य परेशान हैं। उनके द्वारा वार्ड सदस्यों को वरगलाया जा रहा है। 21 नवंबर 2017 को मात्र 10 लोगों के बीच में ग्रामसभा कराने का आरोप लगाते हुए वार्ड सदस्यों ने कहा है कि वार्ड सदस्यों द्वारा ग्रामसभा का बहिष्कार किया गया था। विरोध में मनरेगा के प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी को आवेदन भी दिया गया था। इन्हीं सब मुद्दों को लेकर 28 नवंबर को वार्ड सदस्य प्रखंड मुख्यालय पर पहुंचकर प्रखंड कार्यालय का घेराव करेंगे साथ ही मुखिया एवं उनके प्रतिनिधि का पुतला दहन भी किया जाएगा।