Move to Jagran APP

उपमुखिया व वार्ड सदस्य ने हत्या की रची साजिश

मदनपुर के शिवगंज निवासी ईंट भट्ठा मालिक मो. मुर्तुजा की हत्या की साजिश एरकीकला पंचायत के उपमुखिया कमात गांव निवासी अरूण सिंह मदनपुर के माया बिगहा गांव निवासी वीरेंद्र यादव एवं वार्ड सदस्य आजाद बिगहा निवासी भीम चौधरी ने रची थी।

By JagranEdited By: Published: Fri, 22 Nov 2019 05:29 PM (IST)Updated: Fri, 22 Nov 2019 05:29 PM (IST)
उपमुखिया व वार्ड सदस्य ने हत्या की रची साजिश
उपमुखिया व वार्ड सदस्य ने हत्या की रची साजिश

औरंगाबाद। मदनपुर के शिवगंज निवासी ईंट भट्ठा मालिक मो. मुर्तुजा की हत्या की साजिश एरकीकला पंचायत के उपमुखिया कमात गांव निवासी अरूण सिंह, मदनपुर के माया बिगहा गांव निवासी वीरेंद्र यादव एवं वार्ड सदस्य आजाद बिगहा निवासी भीम चौधरी ने रची थी। वीरेंद्र कपड़ा दुकान चलाता है। पुलिस ने भीम को गिरफ्तार किया है जबकि अरूण एवं वीरेंद्र फरार हैं। एसपी दीपक वर्णवाल के अनुसार ईंट भट्ठा मालिक की हत्या करने उसके भट्ठा पर दो बाइक से पीएलएफआइ कमांडर गया जिला के इमामगंज थाना के देवजरा गांव निवासी विकास यादव, अजीत यादव, चंदन कुमार, रोहतास के बधैला थाना के कारन गांव निवासी जीतेंद्र यादव, अंकोरहा के राहुल यादव एवं दुर्गा यादव पहुंचे थे। अजीत, चंदन एवं दुर्गा को गिरफ्तार कर लिया है। विकास, जीतेंद्र एवं राहुल फरार हैं। एसपी ने बताया कि वीरेंद्र एवं अरूण के कहने पर विकास एवं उसके गिरोह के सदस्यों ने ईंट भटठा मालिक की हत्या की है। मो. मुर्तुजा की हत्या करने के दौरान गिरफ्तार अजीत यादव के पैर में गोली लगी थी। यह अपना इलाज नोखा में कराया है। गोली लगने के बाद ईट भट्ठा मालिक की पिस्टल नहीं लूट सकें। हत्या की योजना अंकोरहा में राजकुमार यादव के घर बनी थी। राजू गुप्ता हत्याकांड में दुर्गा गया था जेल

loksabha election banner

मो. मुर्तुजा हत्याकांड में गिरफ्तार दुर्गा यादव वर्ष 2014 में शहर के व्यवसायी राजू गुप्ता हत्याकांड में जेल भेजा गया था। इसके खिलाफ नगर थाना में कांड संख्या 392/14 दर्ज है। यह शराब के मामले में भी चार बार जेल जा चुका है। जमानत पर बाहर आने के बाद यह विकास के गिरोह में शामिल हुआ। एसपी के अनुसार गिरफ्तार अजीत यादव नोखा थाना क्षेत्र में पेट्रोल पंप कर्मी से दो लाख 27 हजार एवं गैस एजेंसी से 40 हजार लूटने की घटना में शामिल रहा है। गिरफ्तार राजीव रंजन उर्फ काजल नक्सलियों का सहयोगी रहा है और नक्सल कांडों में जेल जा चुका है। पीएलएफआइ कमांडर विकास पहले भाकपा माओवादी संगठन में था। संगठन छोड़ने के बाद कुछ दिन मुख्य धारा में रहा। कुटुंबा प्रखंड क्षेत्र से अपनी पत्नी को जिला पार्षद का चुनाव लड़वाया था। जन अधिकार पार्टी में शामिल हुआ था। एसपी ने बताया कि लेवी वसूलने के लिए यह अपना गिरोह बनाया और घटना को अंजाम देने लगा। एसपी ने बताया कि ईंट भट्ठा मालिक की हत्या के बाद सड़क जाम करने के मामले में बहुत बात सामने आई है। जांच चल रही है। पुरस्कृत होंगे छापेमारी दल के अधिकारी

मो. मुर्तुजा हत्याकांड का पर्दाफाश करने और हत्या में शामिल अपराधियों की गिरफ्तारी में शामिल छापेमारी दल के पुलिस अधिकारी पुरस्कृत किए जाएंगे। एसपी ने बताया कि सभी को पुरस्कृत किया जाएगा। छापेमारी दल में शामिल एएसपी अभियान राजेश कुमार सिंह, एसडीपीओ अनूप कुमार, नवीनगर थानाध्यक्ष श्यामकिशोर सिंह, इंस्पेक्टर मेजर अभय कुमार सिंह, मदनपुर थानाध्यक्ष पंकज कुमार सैनी, फेसर थानाध्यक्ष संतोष कुमार ठाकुर, रफीगंज थानाध्यक्ष राजीव रंजन, जम्होर थानाध्यक्ष शमीम अहमद, एनटीपीसी खैरा थानाध्यक्ष नरारीकला खुर्द थानाध्यक्ष रामराज सिंह, डीआइयू के पुलिसकर्मी के अलावा सीआरपीएफ के सहायक कामंडेंट श्रवण कुमार व आइटी सेल के पुलिसकर्मी पुरस्कृत किए जाएंगे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.