राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर मतदाताओं ने लिया संकल्प
सूची में हुई गड़बड़ियां का सुधार किया। साथ ही मतदाताओं को संकल्प दिलाया। उन्होंने उपस्थित लोगों को शपथ दिलाई कि हम सभी भारत के नागरिक हैं। लोकतंत्र में अपनी पूर्ण आस्था रखते हुए यह शपथ लेते हैं कि हम अपने देश की लोकतांत्रिक परंपराओं के मर्यादा को बनाए रखेंगे तथा स्वतंत्र नि
ओबरा प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय देवकली गंज पर राष्ट्रीय मतदाता जागरुकता शिविर लगाया गया। मौके पर बीएलओ जीतेंद्र पासवान ने बूथ संख्या- 287 पर मतदाताओं को मतदाता सूची में हुई गड़बड़ियां का सुधार किया। साथ ही मतदाताओं को संकल्प दिलाया। उन्होंने उपस्थित लोगों को शपथ दिलाई कि हम सभी भारत के नागरिक हैं। लोकतंत्र में अपनी पूर्ण आस्था रखते हुए यह शपथ लेते हैं कि हम अपने देश की लोकतांत्रिक परंपराओं के मर्यादा को बनाए रखेंगे तथा स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन की सीमा को अछून रखते हुए निर्भीक होकर धर्म, वर्ग, जाति-समुदाय एवं किसी प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना हम अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इसी तरह प्रखंड के विभिन्न विद्यालयों में मतदाता जागरुकता शिविर आयोजित की गई। मौके पर विद्यालय के सभी शिक्षक एवं मतदाता उपस्थित रहे।