Move to Jagran APP

विनोद प्रदेश महासचिव तो विजय सिंह प्रदेश उपाध्यक्ष मनोनीत

ओं ने कहा कि इन कार्यकर्ताओं ने समर्पण व वफादारी के साथ पार्टी के विकास के लिए कार्य किया है। इसके लिए इन्हें प्रदेश में स्थान दिया गया। कहा

By JagranEdited By: Published: Tue, 18 Feb 2020 07:12 PM (IST)Updated: Tue, 18 Feb 2020 07:12 PM (IST)
विनोद प्रदेश महासचिव तो विजय सिंह प्रदेश उपाध्यक्ष मनोनीत
विनोद प्रदेश महासचिव तो विजय सिंह प्रदेश उपाध्यक्ष मनोनीत

रालोसपा नेतृत्व द्वारा बेहतर व ईमानदारी से कार्य करने को लेकर हसपुरा के पूर्व प्रखंड अध्यक्ष विनोद कुमार सिन्हा को प्रदेश महासचिव, विजय सिंह सैनी को किसान प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं मीडिया प्रभारी को प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव मनोनीत किया गया है। मनोयन के बाद सोमवार को तीनों कार्यकर्ताओं को पटना कार्यालय में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा, प्रदेश अध्यक्ष भूदेव चौधरी ने प्रमाण पत्र दिया। दोनों नेताओं ने कहा कि इन कार्यकर्ताओं ने समर्पण व वफादारी के साथ पार्टी के विकास के लिए कार्य किया है। इसके लिए इन्हें प्रदेश में स्थान दिया गया। कहा कि इनसे पार्टी के विकास के लिए एवं अधिक भूमिका निभाने की आशा की जा रही है। प्रमाण पत्र मिलने के बाद तीनों कार्यकर्ताओं ने उन्हें प्रदेश की जिम्मेवारी सौंपने पर आभार प्रकट किया है। कहा कि जिस आशा के साथ नेतृत्व ने जिम्मेवारी सौंपी है, उसे ईमानदारी के साथ निभाने के लिए ²ढसंकल्पित रहूंगा। मनोनयन पर प्रखंड अध्यक्ष श्रीकांत कुमार वर्मा, सचिव श्रीकांत प्रसाद नंदनकिशोर सिंह ने पूर्व मंत्री व प्रदेश अध्यक्ष को धन्यवाद देते हुए मनोनीत कार्यकर्ताओं को बधाई दी है। कार्यकर्ताओं ने कहा कि तीनों को प्रदेश में जगह मिलने से पार्टी एवं अधिक विकास करेगी। यह सही समय पर उचित निर्णय है। प्रखंड से लेकर तमाम गांव स्तर के कार्यकर्ताओं को पार्टी के विकास के लिए तन मन व धन से कार्य करने की अपील की।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.