दो राज्यों की पुलिस ने छेड़ा अभियान
औरंगाबाद। भाकपा माओवादी नक्सलियों की गिरफ्तारी को लेकर सोमवार को बिहार एवं झारखंड।क
औरंगाबाद। भाकपा माओवादी नक्सलियों की गिरफ्तारी को लेकर सोमवार को बिहार एवं झारखंड की पुलिस ने संयुक्त छापेमारी अभियान चलाया। अभियान के तहत औरंगाबाद पुलिस की तरफ से देव, ढिबरा, अंबा, कुटुंबा, नवीनगर एवं टंडवा थाना पुलिस के साथ सीआरपीएफ के जवानों ने सर्च आपरेशन चलाया। झारखंड की ओर से पलामू पुलिस ने अपने सीमा क्षेत्र के इलाके में छापेमारी की। बारिश के बीच जवानों ने जंगल एवं पहाड़ों में नक्सलियों की टोह ली। हालांकि पूरे दिन चला अभियान में किसी नक्सली की गिरफ्तारी की सूचना नहीं है। एएसपी अभियान राजेश भारती ने बताया कि एसपी बाबूराम के नेतृत्व में झारखंड से सटे जंगल एवं पहाड़ों में छापेमारी अभियान चलाया गया। छुछिया, दुलारे, घुरमेट, गोपालडेरा, झरना के अलावा अन्य गांवों के पास जंगलों में छापेमारी की गई। बारिश के कारण कई जगहों पर नदी को पार करने में काफी परेशानी हुई। एएसपी अभियान ने बताया कि एसपी के नेतृत्व में नक्सलियों के विरुद्ध अभियान जारी रहेगा।