Move to Jagran APP

भाकपा माओवादी के दो हार्डकोर नक्सलियों को सुरक्षाबलों ने किया गिरफ्तार

गोह (औरंगाबाद)। सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) 29 वीं बटालियन कोंच की टीम ने सोमवार को भाकपा माओव

By JagranEdited By: Published: Tue, 04 Aug 2020 12:09 AM (IST)Updated: Tue, 04 Aug 2020 12:09 AM (IST)
भाकपा माओवादी के दो हार्डकोर नक्सलियों को सुरक्षाबलों ने किया गिरफ्तार
भाकपा माओवादी के दो हार्डकोर नक्सलियों को सुरक्षाबलों ने किया गिरफ्तार

गोह (औरंगाबाद)। सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) 29 वीं बटालियन कोंच की टीम ने सोमवार को भाकपा माओवादी के दो हार्डकोर्ड नक्सलियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार नक्सलियों में सुरेश रजवार उर्फ सुरेश राम एवं बिदा राम शामिल हैं। दोनों को हसपुरा थाना के डिडिर गांव से सुरक्षाबलों ने गिरफ्तारी की है। दोनों इसी गांव के निवासी हैं। बटालियन के कमांडेंट राजेश कुमार सिंह एवं एएसपी अभियान एसपी राजेश कुमार सिंह के निर्देश पर कंपनी कमांडर इंस्पेक्टर लोकेश कुमार के नेतृत्व में एसएसबी के सुरक्षाबलों गोह थानाध्यक्ष मनोज कुमार एवं उप निरीक्षक मो. तस्लीम खान के सहयोग से डिडिर गांव में छापामारी कर दोनों नक्सलियों को धर दबोचा। कंपनी के अधिकारी संजय कुमार पांडेय ने बताया कि फरवरी 2020 में अंकुरी गांव में पुल का निर्माण कर रहे ठेकेदार के कैंप पर नक्सलियों ने हमला कर लेवी की मांग की थी। मुंशी की हत्या कर दी थी। इस घटना में दोनों नक्सलियों की संलिप्तता थी। दोनों नक्सली इस घटना से संबंधित गोह थाना में दर्ज कांड संख्या 27/20 में वांटेड थे। दोनों गिरफ्तारी के भय से फरार चल रहे थे। दोनों नक्सलियों का भय बना कर धमकी देना और लेवी वसूलने का कार्य किया करते हैं। गिरफ्तार नक्सलियों ने पूछताछ के दौरान कई नक्सली मामलों में अपनी संलिप्तता स्वीकार किया है। दोनों को गोह थाना कांड संख्या में जेल भेजा जाएगा। बताया जाता है कि अकुंरी गांव के पास नदी में करीब एक करोड़ बीस लाख रुपए की लागत से पुल का निर्माण किया जा रहा है। इसी कार्य में लगे लेबर कांट्रेक्टर कटिहार जिले के आजमाना थाना के नारायणपुर गांव निवासी शिवनारायण यादव को 17 फरवरी को नक्सलियों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। पुल का निर्माण शमशेरनगर गांव के बबलू शर्मा के द्वारा कराया जा रहा है।

prime article banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.
OK