सड़क पर पोल से टकराई बाइक, साला-बहनोई की मौत
औरंगाबाद-डाल्टेनगंज पथ पर मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बिजौली मोड़ के पास रविवार की देर रात ट्रक बाइक के पोल से टकराने के कारण साला-बहनोई की मौत हो गई। मृतकों में रिसियप थाना क्षेत्र के मटिहानी गांव निवासी प्रवेश सिंह के पुत्र राकेश कुमार सिंह(35 वर्ष) एवं उसके बहनोई देव थाना क्षेत्र के पड़रिया गांव निवासी संजय सिंह के पुत्र छोटू कुमार सिंह उर्फ मनीष(25 वर्ष) शामिल हैं। मृतक रिश्ते में साला-बहनोई थे। घटना रात दस बजे की है।

ग्रामीणों ने बताया कि दोनों बाइक से औरंगाबाद से मटिहानी जा रहे थे कि बिजौली मोड़ के पास किसी वाहन ने चकमा दे दिया। वाहन के चकमा देने के कारण बाइक सड़क किनारे पोल से टकरा गई। जिस कारण राकेश की मौत घटनास्थल पर हो गई। घायल छोटू को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया जहां उसकी मौत हो गई। अस्पताल में वह दो से तीन घंटे तक जिंदा रहा। छोटू की मौत से आक्रोशित स्वजनों ने अस्पताल में जमकर हंगामा किया। परिजनों का कहना था कि अस्पताल में समय से इलाज नहीं हो सका जिस कारण मौत हो गई। ग्रामीणों ने बताया कि चिकित्सक ने छोटू का इलाज करने की बजाय रेफर कर दिया। अस्पताल में परिजन दहाड़ मारकर रो रहे थे। घटना की सूचना पर सोमवार सुबह पूर्व मंत्री रामाधार सिंह पहुंचे। उन्होंने सिविल सर्जन से कहकर दोनों के शव का पोस्टमार्टम कराया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव स्वजनों को सौंप दिया। पोस्टमार्टम घर के पास मृतक के स्वजनों के साथ ग्रामीण रो रहे थे। वे समझ नहीं पा रहे थे कि यह सब कैसे हो गया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त बाइक को जब्त कर लिया है। दो युवकों की मौत से गांव में मातम रहा। छह माह पहले हुई थी छोटू की शादी
देव प्रखंड के पड़रिया गांव निवासी छोटू कुमार सिंह उर्फ मनीष की शादी छह माह पहले हुई थी। ग्रामीणों ने बताया कि 21 मई 2019 को बारात गई थी। धूमधाम से परिजनों ने शादी की थी। मृतक छोटू केरल में काम करता था। वह दस दिन पहले गांव आया था। साला के साथ ससुराल जा रहा था कि यह हादसा हुआ। ग्रामीणों ने बताया कि मृतक की पत्नी अपने ससुराल पड़रिया गांव में थी। छोटू के पिता संजय सिंह दहाड़ मारकर रो रहे थे। ग्रामीण उन्हें चुप कराने में लगे थे परंतु वह रोए जा रहे थे। उनको रोते देख ग्रामीण भी रो पड़े।