Move to Jagran APP

कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान आज

सातवें चरण में काराकाट लोकसभा क्षेत्र में कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान होगा। सभी मतदानकर्मी मतदान केंद्रों के लिए रवाना हो गए। चुनाव को लेकर प्रशासनिक

By JagranEdited By: Published: Sat, 18 May 2019 05:15 PM (IST)Updated: Sat, 18 May 2019 05:15 PM (IST)
कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान आज
कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान आज

औरंगाबाद। सातवें चरण में काराकाट लोकसभा क्षेत्र में कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान होगा। सभी मतदानकर्मी मतदान केंद्रों के लिए रवाना हो गए। चुनाव को लेकर प्रशासनिक स्तर पर सभी मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। लाइव वेबकास्टिग का भी इंतजाम किया गया है। निर्वाचन कोषांग द्वारा मिली जानकारी के अनुसार ओबरा विधानसभा क्षेत्र के मतदान केंद्र संख्या 26 महिला विद्यालय दाउदनगर में लाइव वेबकास्टिग होगा। दाउदनगर अनुमंडल के एक बूथ पर दिव्यांग मतदानकर्मी मतदान प्रक्रिया संपन्न कराएंगे। ओबरा विधानसभा क्षेत्र के दाउदनगर प्रखंड के मतदान केंद्र संख्या 36 बाल विकास परियोजना कार्यालय प्रखंड मुख्यालय दाउदनगर को दिव्यांग मतदान कर्मियों द्वारा मतदान प्रक्रिया को संपन्न कराने के लिए उक्त मतदान केंद्र का चयन किया गया है। इस मतदान केंद्र पर मतदाताओं की संख्या 530 है। निर्वाचन विभाग के अनुसार ओबरा विधानसभा क्षेत्र के दोनों प्रखंडों में कुल तीन लाख तीन हजार 409 वोटर है। दोनों प्रखंडों में महिला वोटर एक लाख 41 हजार 958 व पुरूष वोटर एक लाख 61 हजार 440 है। वहीं थर्ड जेंडर के 11 मतदाता है। ओबरा विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत ओबरा व दाउदनगर में कुल 336 बूथ बनाए गए है। इनमें दाउदनगर में 159 तो ओबरा में 177 बूथ है। सभी बूथों पर व्यापक सुरक्षा-व्यवस्था की गई है।

loksabha election banner

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.